वाशिंगटन सुंदर की जगह जिम्बॉब्वे दौरे पर शामिल हुआ ये खिलाड़ी, भारत के लिए करेगा डेब्यू

नई दिल्ली, 16 अगस्त: भारत के चोटिल खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर जिम्बॉब्वे के दौरे से बाहर हो गए हैं जहां भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। यह श्रंखला 18 अगस्त से शुरू होगी और अंतिम मुकाबला 22 अगस्त को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जाएंगे जहां पर केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड में काउंटी खेलने के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद बीसीसीआई ने शाहबाज अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। सुंदर के कंधे में चोट बताई गई है जिसके चलते वे दौरे से बाहर हो गए हैं।

वाशिंगटन सुंदर जिम्बॉब्वे के दौरे से बाहर

वाशिंगटन सुंदर जिम्बॉब्वे के दौरे से बाहर

शाहबाज अहमद भी एक स्पिन ऑलराउंडर है और आईपीएल में विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में खेल चुके हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर ने पीटीआई से इस बारे में बात की और कहा, हां वाशिंगटन सुंदर जिंबॉब्वे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनके बाएं कंधे में चोट है जो उनको रॉयल लंदन कप मुकाबले में लगी थी। उनको नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन करना होगा।

 शाहबाज अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया

शाहबाज अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया

वाशिंगटन सुंदर को जुलाई 2021 से लगातार कुछ ना कुछ हो ही रहा है। उनको पहले उंगली में फ्रैक्चर हुआ और बाद में वह भी एक कोविड के भी शिकार हुए। फरवरी-मार्च में वह वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते चूक गए। फिर आईपीएल में उन्होंने अपनी उंगली के बीच में जगह को चोटिल कर लिया।

22 साल के सुंदर ने अभी तक चार टेस्ट मुकाबले, चार वनडे मुकाबले और 31 T20 मैच खेले हैं।

अभी तक नहीं खेला कोई इंटरनेशनल मैच

अभी तक नहीं खेला कोई इंटरनेशनल मैच

दूसरी ओर शाहबाज अहमद हरियाणा से आते हैं और वे 27 साल के हैं। उनको हम गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर जानते हैं जो बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स बॉलिंग करने के अलावा बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। वे अभी तक आईपीएल में 29 मैच खेल चुके हैं जहां उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 36.3 के औसत से 13 विकेट चटकाए हैं। जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 118.72 के स्ट्राइक रेट के साथ 279 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 18.6 रहा है।

अब भारतीय टीम इस प्रकार है

अब भारतीय टीम इस प्रकार है

3 एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+