IPL 2024: रिंकू सिंह और परिवार के साथ नजर आए शाहरुख खान, जमकर खिंचवाई तस्वीरें
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में नॉनस्टॉप एक्शन से भरपूर मैच का सिलसिला जारी है। 23 मार्च को एक रोमांचक मुकाबले में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर हुई। केकेआर के विजयी प्रदर्शन के बाद शाहरुख खान को खिलाड़ियों के साथ मिलते और बधाई देते हुए देखा गया।
अब स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शाहरुख और उनके परिवार के साथ एक खास पल को कैद करते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

रिंकू सिंह के साथ नजर आए शाहरुख खान
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फोटो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान रिंकू के साथ-साथ उनके के माता-पिता और बहन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रिंकू ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'वे जो मेरे दिल को मुस्कुरा देते हैं।'
किंग खान को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम के स्टैंड से मैच का भरपूर आनंद लेते देखा गया। जैसे ही क्राउड ने उनका नाम चिल्लाया, उन्होंने जवाब में हाथ हिलाया और अपने फैंस को फ्लाइंग किस भेजा। कोलकाता नाइट राइडर्स की 4 रनों की रोमांचक जीत के बाद, शाहरुख मैदान पर उतरे और प्रत्येक खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।
उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से मिलने और उनका अभिवादन करने के लिए भी समय निकाला। इसके बाद शाहरुख ने मैदान के चारों ओर एक चक्कर लगाया और फैंस के अटूट सपोर्ट को स्वीकार किया, जिन्होंने पूरे मैच के दौरान लगातार उत्साह को बढ़ाए रखा।












Click it and Unblock the Notifications