GT vs MI: मुंबई और गुजरात का पहला IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के जिस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, आज वो दिन आ गया है, जब रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार हैं। हार्दिक पांड्या ने जीटी में दो सत्रों के बाद अपनी पूर्व फ्रैंचाइज़ी एमआई में बतौर कप्तान वापसी की है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दो नए कप्तानों के बीच होगी टक्कर
हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस मे वापस आते ही गुजरात टाइटन्स की टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में है। हार्दिक को मिली ये नई जिम्मेदारी आसान नहीं होगी, फिर भी, पांच बार के चैंपियन ने अपने रोस्टर को अच्छी तरह से तैयार किया है। इस बीच गुजरात को एक तरफ युवा कप्तान मिला है तो दूसरी तरफ उन्हें मोहम्मद शमी की कमी खलेगी। शमी के रिप्लेसमेंट के रूप में तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को लिया गया है, जो इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं।

मुंबई और गुजरात के बीच होगी रोचक भिड़ंत
मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमें बराबरी पर हैं। मुंबई और गुजरात के बीच खेले गए चार मैचों में से दो एमआई ने और जीटी ने जीते हैं।
मुंबई और गुजरात का पहला IPL मैच कौन जीतेगा?
हार्दिक के बिना जीटी की बल्लेबाजी यूनिट में चिंता जरूर होगी। दूसरी ओर एमआई सूर्यकुमार और कोएत्ज़ी के बिना होगी, लेकिन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक के साथ मुंबई मजबूत नजर आती है। एमआई के बल्लेबाजी विभाग में पर्याप्त खिलाड़ी होने के कारण वे अभी भी मजबूत स्थिति में बने हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी हमें घरेलू टीम होने के कारण गुजरात टाइटन्स के जीतने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, नमन धीर।
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव, नूर अहमद, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, अभिनव मनोहर, शरथ बीआर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications