शेफाली वर्मा ने रनों के मामले में बनाया दुनिया का तूफानी कीर्तिमान, हरमनप्रीत कौर ने हासिल किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shafali Verma: महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा के लिए बेहद खास बन गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया लेकिन इस मुकाबले में शेफाली ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया, जो महिला T20I क्रिकेट में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने 3000 T20I रन पूरे कर लिए।

शैफाली को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत थी और उन्होंने पारी की शुरुआत में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। वह 12 रन बनाकर आउट हुईं, पवेलियन लौटने से पहले वह इतिहास रच चुकी थीं। शेफाली अब महिला T20I क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर यह कारनामा कर चुकी हैं।

shafali verma

इस रिकॉर्ड की खास बात सिर्फ 3000 रन का आंकड़ा नहीं है। शेफाली ने यह उपलब्धि महज 2182 गेंदों में हासिल की, जिसके साथ वह महिला T20I में इस आंकड़े तक सबसे तेज पहुंचने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। उम्र के लिहाज से भी शेफाली ने नया रिकॉर्ड बनाया। पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करते समय उनकी उम्र 22 साल 220 दिन थी।

शेफाली ने आयरलैंड की प्लेयर को पछाड़ा

इसके साथ उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र में 3000 T20I रन पूरे किए थे। यानी शेफाली अब महिला T20I में 3000 रन बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं।

भारत के लिए यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन पर सिमट गई। भारत ने 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया और ग्रुप स्टेज का अभियान अजेय रहते हुए पूरा किया।

हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम भी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई। पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर पहली ऐसी कप्तान बन गईं, जिन्होंने 150 T20I मैचों में कप्तानी की है। मुकाबले में उन्होंने नाबाद 18 रन बनाए और छक्का लगाकर भारत को जीत भी दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+