भारतीय टीम की खूंखार खिलाड़ी की एक साल बाद वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब मचेगी तबाही
IND vs AUS: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रतिका रावल के बाहर होने पर टीम इंडिया ने नया नाम शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया को देखते ही तोड़ने वाली प्लेयर है। अगर सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी का बल्ला चल जाता है, तो टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले है।
दरअसल प्रतिका रावल की जगह भारतीय टीम में अब शेफाली वर्मा को शामिल कर लिया गया है, जो अपने खूंखार खेल के लिए जानी जाती है और ऑस्ट्रेलिया के सामने तो उनका बल्ला तेजी से चलता है। स्मृति मंधाना के साथ मिलकर शेफाली वर्मा ओपन करेंगी।

किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने या बदलने से पहले टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की अनुमति लेना जरूरी होता है। रावल के स्थान पर यह बदलाव इसलिए करना पड़ा क्योंकि नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में फील्डिंग के दौरान वह सीमा रेखा के पास फिसलकर बुरी तरह गिर गई थीं। इस चोट ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
भारत के लिए यह झटका ऐसे वक्त पर आया है जब टीम को गुरुवार को उसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है। रावल ने पिछले साल के अंत में डेब्यू करने के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुई हैं।
शेफाली वर्मा पिछले एक साल से टीम इंडिया के लिए नहीं खेली हैं और अब वह मुंबई में टीम के साथ शामिल हो जाएंगी। उनके लिए भी यह एक बड़ा मौका है क्योंकि सीधा वर्ल्ड कप के नॉक आउट में खेलने का मौका मिलेगा।
शेफाली वर्मा को आक्रामक अप्रोच के कारण टीम में शामिल किया गया है। वह दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करती हैं और सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम होने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऑस्ट्रेलिया को भी शेफाली के सामने सावधान होना पड़ेगा क्योंकि एक बार उनका बल्ला चलने पर गेंदबाजों की चीखें निकल जाती हैं। 30 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल है।












Click it and Unblock the Notifications