शादियों के मौसम में सकलैन की बेटी से हुआ शादाब खान का निकाह, टीम के साथी को सताई 'भाभी की चिंता'

एक महीने से भी कम समय में तीन पाकिस्तानी क्रिकेटर (हारिस रऊफ, शान मसूद के बाद शादाब खान) शादी के बंधन में बंध गए। शादाब ने सकलैन की बेटी से निकाह किया है जिस पर टीम के साथी ने एक दिलचस्प कमेंट किया है।

Shadab Khan gets married

यह शादियों का मौसम है जहां हाल में ही केएल राहुल ने अथिया शेट्टी से शादी की और पाकिस्तान में तो ये सिलिसिला महीने से जारी है जहां महीने से भी कम समय में तीन पाकिस्तानी क्रिकेटर (हारिस रऊफ, शान मसूद के बाद शादाब खान) शादी के बंधन में बंध गए। हरफनमौला मस्तमौला बंदे शादाब खान ने उसी दिन शादी की जिस दिन भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हुई। शादाब ने पाकिस्तान के वर्तमान मुख्य कोच और पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक की बेटी के साथ निकाह किया है।

शादाब का निकाह हुआ

शादाब का निकाह हुआ

पाकिस्तान की मौजूदा टीम के टॉप के क्रिकेटरों में से एक, शादाब ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की, लेकिन अपने परिवार और अपनी पत्नी की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की। वे इसको निजी रहने देना चाहते हैं।

इसलिए शादाब ने उल्लेख किया कि उनके परिवार भी प्राइवेट रहना पंसद रहता है और इसी तरह की सोच उनकी पत्नी की है। वे सार्वजनिक नहीं आना चाहतीं इसलिए वे पत्नी की पसंद का सम्मान कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कोई 'सलामी' दे रहा है तो वह अपना अकाउंट नंबर भेज देंगे।

प्राइवेसी के लिए शादी की फोटो नहीं पोस्ट की

प्राइवेसी के लिए शादी की फोटो नहीं पोस्ट की

शादाब ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "अलहम्दुलिल्लाह आज मेरा निकाह था। यह मेरे जीवन का एक बड़ा दिन है और एक नए चैप्टर की शुरुआत है। कृपया मेरे परिवार, मेरी और मेरी पत्नी की पंसद सम्मान करें। सभी के लिए दुआ और प्यार।"

बयान में शादाब ने लिखा, 'सलाम। अल्हम्दुलिल्लाह, आज मेरा निकाह था। मैं अपने मेंटर साकी (सकलैन मुश्ताक) भाई के परिवार का हिस्सा बन रहा हूं। जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तब मैं अपने परिवार को सार्वजिनक चीजों से अलग रखना चाहता था। मेरी पत्नी भी वहीं चाहती हैं, वे चाहती हैं उनकी लाइफ की प्राइवेसी बरकरार रहे। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे उनकी पसंद और हमारे परिवार की पसंद का सम्मान करें। हालांकि, अगर आप 'सलामी' भेजना चाहते हैं, तो मैं अकाउंट नंबर भेजूंगा।'

'भाभी के लिए चिंतित हूं'

शादाब के साथियों ने जल्द ही उन्हें और उनकी वाइफ को शादी की बधाई देना शुरू कर दिया। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने शादाब को अजीब से जवाब के साथ बधाई दी। इमाम ने हंसते हुए इमोजी के साथ शादाब की पोस्ट पर जवाब दिया, "शैडी बहुत-बहुत बधाई। हालांकि भाभी के लिए चिंतित हूं, अल्लाह पाक उनको हिम्मत दें।"

इफ्तिखार अहमद ने भी लिखा, "ये बंदा आज से सिर्फ भाई नहीं, बल्कि दूल्हा मियां भी है... क्लब में आपका स्वागत है शादाब खान भाईजान। बहुत मुबारक हो।"

शादाब बिग बैश लीग के दौरान लगी चोट के कारण क्रिकेट से बाहर हैं, जिसके कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की एकदिवसीय सीरीज नहीं खेल पाए थे। शादाब अब जल्द ही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने जा रहे हैं।

Recommended Video

    IND vs NZ: Indore Match के टिकट कर रहे थे Black, Police की कार्रवाई कस्टमर बन पकड़ा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+