IPL में फिट और इंटरनेशनल मैचों में अनफिट, श्रीलंका दौरे से पहले कई खिलाड़ी चोटिल, कब होगी टीम इंडिया की घोषणा

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई प्लेयर्स की फिटनेस खराब चल रही है। बीसीसीआई भी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी।

कुल पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस एक चिंता का विषय बनी हुई है। फाइनल रिपोर्ट में जिन प्लेयर्स को फिट घोषित किया जाएगा, उनको टीम में शामिल किया जाएगा। वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरे के समय चोटिल हो गए हैं। अगले 24 से 36 घंटों में बोर्ड एक मीटिंग करेगा।

IND vs SL

कितने खिलाड़ी हैं चोटिल

वॉशिंगटन सुंदर के अलावा नीतीश राणा और हर्षित राणा को बाहर माना जा रहा है। वॉशिंगटन सुंदर रिकवरी के दौर में हैं। इस वजह से उनका चयन भी शायद नहीं होगा। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे हैं। प्लेयर्स की इंजरीज ने शुभमन गिल और बीसीसीआई दोनों की परेशानी बढ़ा दी है। देखा जाए तो आधी टीम चोटिल है।

बुमराह को लेकर भी चिंताजनक खबर

हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी भी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हैं। हालांकि ये दोनों सफेद गेंद क्रिकेट खेलते हैं। उधर जसप्रीत बुमराह को लेकर भी स्थिति साफ़ नहीं है। वह भी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस पहुँचने वाले हैं। अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका होगा। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह के घुटने में चोट लग गई थी, इसके बाद वह अगले मुकाबले से बाहर हो गए थे।

रवींद्र जडेजा को टीम में वापसी करते हुए देखा जा सकेगा, श्रीलंकाई स्पिन पिचों पर जडेजा का चयन होना तय है। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेलने खिलाड़ियों की टीम में जगह पक्की मानी जा रही है।

कब होगी टीम की घोषणा

रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई मंगलवार शाम तक टीम की घोषणा कर सकती है, सभी चीजें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की फाइनल फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करती हैं। अजीत अगरकर और शुभमन गिल देखेंगे कि टीम में किन प्लेयर्स को शामिल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+