T20 WC 2022: सिलेक्टर्स बोले, 'दिनेश कार्तिक को अब कौन रोक सकता है? वह अब टी20 विश्वकप के लिए निश्चित हैं'

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं।

नई दिल्ली, 30 जुलाई: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने जो रन बनाना शुरू किए तब से वह लगातार फिनिशर का रोल प्ले कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने अंत में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का था। कार्तिक की तूफानी पारी ने भारत को मैच जीतने में मदद की और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे

आईपीएल के बाद से ही कार्तिक टी20 इंटरनेशनल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें भारतीय टी20 टीम में लगातार मौके भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में दिनेश कार्तिक को भारतीय स्क्वॉड में मौका मिल सकता है। इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता का कहना है कि दिनेश कार्तिक की जगह अब भारतीय टी20 विश्वकप टीम के लिए पूरी तरह से निश्चित है।

उनके प्रदर्शन से सभी खुश

उनके प्रदर्शन से सभी खुश

बीसीसीआई सिलेक्टर्स के मुताबिक, अब दिनेश कार्तिक को कौन रोक सकता है? वह अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए निश्चित तौर पर खेलेंगे। वह लगातार मिडिल-लोअर आर्डर में आकर तेजी से रन बना रहे हैं और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे हैं। इनसाइडस्पोर्ट ने उनसे पूछा- क्या सभी चयनकर्ता ऐसा ही सोचते हैं? "इस विषय पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। अनौपचारिक रूप से जब हम बोलते हैं तो सभी उनसे और उनके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आते हैं।"

कार्तिक का करियर

कार्तिक का करियर

दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में अब तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 42 पारियों में उन्होंने 25.00 की औसत और 49.27 के स्ट्राइक रेट से 1025 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 7 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। 94 वनडे में कार्तिक ने 30.20 की औसत और 73.24 के स्ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में कार्तिक ने 9 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 43 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 31.44 की औसत और 144.75 के स्ट्राइक रेट से 566 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी जड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+