वर्ल्ड कप 2023 की रेस में स्कॉटलैंड बना नया खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के बाद जिंबॉब्वे का भी दिल तोड़ा

World Cup 2023: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम (Scotland Cricket Team) ने जिम्बाब्वे में जारी वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में एक और जबरदस्त उलटफेर करते हुए मेजबान जिम्बाब्वे (Zimbabwe Cricket Team) को सुपर सिक्स के एक अहम मैच में 31 रनों से मात दे दी है।

इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 234 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 41.1 ओवर में 203 रनों पर ढेर हो गई और वर्ल्ड कप 2023 में क्वालीफाई करने की रेस से बाहर हो गई।

Scotland is ahead in World Cup 2023 qualifying race

इससे पहले स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर उनको वर्ल्ड कप 2023 से बाहर कर दिया था। अब लगातार दूसरी बड़ी टीम को चौंकाकर उन्होंने बताया है कि ये प्रदर्शन महज एक तुक्केबाजी नहीं है।

हालांकि जिम्बाब्वे एक बहुत बड़ी टीम नहीं है लेकिन इस अफ्रीकी टीम को अपने घर पर खेलने और बेहतरीन फॉर्म में होने का फायदा मिला था। जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में अपने सभी मैच जीते थे लेकिन वे सुपर सिक्स में उम्मीद के हिसाब से नहीं चल पाए।

जिम्बाब्वे ने सुपर सिक्स के पहले मैच में किसी तरह से ओमान के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन उसके बाद श्रीलंका और अब स्कॉटलैंड से हार गए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में एंट्री लेने का सपना देख रही जिम्बाब्वे के लिए स्कॉटलैंड एक दिल तोड़ने वाली वास्ताविकता लेकर आ गया है।

अगर जिम्बाब्वे यह मैच जीत जाती तो सुपर सिक्स प्वाइंट टेबल में उनके 8 अंक हो जाते और वे क्वालिफाई कर जाते। लेकिन अब स्कॉटलैंड के भी सुपर सिक्स में 6 अंक हो गए है और वे मेजबान टीम के साथ बराबरी पर आ गए हैं। जिंबॉब्वे के अलावा वेस्टइंडीज और ओमान वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हुए हैं।

इस तरह से वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने वाली टीम की रेस में सिर्फ स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ही बची हैं। श्रीलंका की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। जिम्बाब्वे की टीम के 5 मैचों में 6 अंक हैं, तो स्कॉटलैंड के 4 मैचों में 6 अंक हो चुके हैं। लेकिन यूरोपीय टीम बहुत बेहतर रन रेट के कारण अब दूसरे स्थान पर है।

अब अगर स्कॉटलैंड की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ अगले मैच को जीत जाती है तो वे वर्ल्ड कप 2023 में पहुंच जाएंगे। अगर वे हार भी जाते हैं तो भी उनका रन रेट जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स से काफी बेहतर है। कुल मिलाकर वर्ल्ड कप 2023 की नई रेस में अब स्कॉटलैंड नया खिलाड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+