IPL में सऊदी अरब ने दिखाई रुचि, 41500 करोड़ रुपये का हो सकता है निवेश
Saudi Arabia Interested to Invest in IPL: आईपीएल का रुतबा ही अलग है। साल 2008 में शुरू हुई यह लीग सार दर साल आगे बढ़ती हुई सबसे महंगी लीगों में से एक बन गई। आज आईपीएल एक ऐसा ब्रांड है, जिसमें खेलने के लिए वर्ल्ड क्रिकेट के खिलाड़ी लालायित रहते हैं। युवाओं का सपना इसमें खेलने का होता है।
बड़ी और रिच लीग होने के कारण इसमें निवेश करने वालों की भी नज़र रहती है। ऐसी एक खबर निवेश को लेकर आई है। विदेशी लोग इसमें इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। खबरों के अनुसार सऊदी अरब ने लीग में करोड़ रुपये का निवेश करने में रूचि दिखाई है।

खबरों के अनुसार सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के सलाहकारों ने आईपीएल को होल्डिंग कम्पनी में बदलने के लिए भारत सरकार से सम्पर्क किया है। आईपीएल का मूल्य करीब 30 बिलियन डॉलर है। खबरों के अनुसार क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सितम्बर में हुए भारत दौरे पर इस बारे में चर्चा हुई। टूर्नामेंट का विदेशों में विस्तार के साथ सऊदी ने 5 बिलियन डॉलर निवेश की रूचि दिखाई है। भारतीय राशि में यह कीमत 41500 करोड़ रुपये होती है।
हालांकि आईपीएल का भारत सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। बीसीसीआई का इस पर पूरी तरह से नियंत्रण है। ऐसे में सऊदी अगर निवेश करता है, तो आईपीएल का स्वरूप बदल सकता है और इसे विदेशों में भी लेकर जाया जा सकता है। हालांकि ऐसा होने के आसार कम ही हैं क्योंकि बीसीसीआई ने इतनी सालों की मेहनत से इस लीग को खड़ा किया है। ऐसे में बोर्ड इस पर खुद का ही स्वामित्व रखने का प्रयास करेगा।
आईपीएल के अगले सीजन के लिए फ़िलहाल ट्रेड विंडो ओपन है। खिलाड़ियों को दूसरी टीमों से ट्रेड करके लाया जा सकता है। मुंबई इंडियंस ने रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ ने 50 लाख रुपये की राशि के साथ खरीदा है। 15 नवम्बर तक रिटेन लिस्ट जारी की जा सकेगी। दिसम्बर में आगामी सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया भी होनी है।












Click it and Unblock the Notifications