क्या सऊदी अरब शुरू करेगा दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग? IPL नीलामी के तुरंत बाद की बड़ी घोषणा
सऊदी अरब हाल ही में दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग शुरू करने की अटकलों के केंद्र में रहा है, जो संभावित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टक्कर दे सके। सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन (SACF) के अध्यक्ष हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस सऊद बिन मिशाल अल सऊद ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
जेद्दा में आईपीएल नीलामी समाप्त होने के तुरंत बाद उन्होंने अपने घर में आईपीएल जैसी बड़ी लीग शुरू करने की संभावनाओं पर स्पष्ट रूप से स्थिति साफ़ कर दी। उन्होंने इस तरह की लीग का आयोजन करने की धारणाओं को लेकर मजबूती से अपनी बात रखी और सभी बातों पर विराम लगा दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सही नहीं है। सऊदी अरब की तरफ से इस तरह की लीग के लिए कोई निवेश करना का प्लान नहीं है। सऊदी क्रिकेट के प्रेसिडेंट आईपीएल नीलामी के दौरान मौजूद थे। उन्होंने सभी कयासों, बातों और चर्चाओं को विराम दे दिया। कुछ समय से सऊदी अरब में इस तरह की लीग शुरू करने की योजनाओं को लेकर खबरें सामने आई थी।
फुटबॉल और गोल्फ में सऊदी अरब के निवेश से क्रिकेट को भी बल मिला है लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। वर्ल्ड की सबसे महंगी लीग आईपीएल है। अपार तेल सम्पदा की वजह से सऊदी किसी तरह का निवेश करने से झिझकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications