SL vs PAK: सऊद शकील ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा पहला दोहरा शतक, मैच पर पाकिस्तान की पकड़ मजबूत

Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test, Shakeel double hundred: गॉल टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज सऊद शकील ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद भी सऊद शकील के बल्ले से रन निकलते रहे। उन्होंने पाकिस्तान को ना सिर्फ मुश्किल से निकला, बल्कि श्रीलंका के खिलाफ बड़ी बढ़त भी दिला दी।

शकील ने जड़ा दोहरा शतक: श्रीलंका के खिलाफ सऊद शकील ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़कर पाकिस्तान को मजबूत पोजिशन पर लाने का काम किया। सऊद शकील ने 352 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 203 रन बना लिए हैं। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 144 रनों की बढ़त ले ली थी।

Sri Lanka vs Pakistan

शुरुआत रही थी खराब: पहले टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी टीम के 101 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे। पाकिस्तानी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका इस मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर लेगी। लेकिन सऊद शकील और आगा सलमान की जोड़ी ने पाकिस्तान के लिए एक जरूरी साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत ही पाकिस्तान की टीम ने मैच में वापसी की।

श्रीलंका को किया बेबस: सऊद शकील और आगा सलमान के बीच छठे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हुई। आगा सलमान 113 गेंदों 9 चौके और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। लेकिन एक छोर से सऊद शकील पिच पर जमे रहे और पाकिस्तान के लिए रन जोड़ते रहे। इसके बाद नसीम शाह के साथ मिलकर शकील ने 94 रनों की साझेदारी निभाई।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+