कौन हैं सरफराज खान की खूबसूरत पत्नी रोमाना जहूर? बॉलीवुड फिल्म की तरह हिट है इनकी लव स्टोरी
Sarfaraz Khan Wife: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज की प्रोफेशनल लाइफ जितनी संघर्षपूर्ण रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही फिल्मी और खूबसूरत है।
सरफराज की जिंदगी में उनकी सफलता के पीछे जिस महिला का हाथ है, वह हैं उनकी पत्नी रोमाना जहूर। सरफराज के मुश्किल और अच्छे दोनों समय में रोमाना का पूरा सपोर्ट रहा है। दोनों की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही है।

कश्मीर की कली से पहली मुलाकात
सरफराज और रोमाना की प्रेम कहानी की शुरुआत किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह हुई। रोमाना जहूर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां (Shopian) जिले की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, इन दोनों की मुलाकात एक दिल्ली में एक मैच के दौरान हुई थी। सरफराज के एक चचेरे भाई कश्मीर में रोमाना के साथ पढ़ाई कर रहे थे। एक बार जब सरफराज वहां पहुंचे, तो उनकी मुलाकात रोमाना से हुई। पहली ही मुलाकात में सरफराज रोमाना की सादगी पर दिल हार बैठे थे।
पारिवारिक रजामंदी और निकाह
रोमाना बीएससी (BSc) की छात्रा थीं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जब दोनों के परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। 6 अगस्त 2023 को सरफराज और रोमाना ने कश्मीर के शोपियां में बेहद सादगी के साथ निकाह किया। सोशल मीडिया पर जब उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं, तो फैंस हैरान रह गए। सरफराज ने काली शेरवानी पहनी थी और रोमाना लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
डेब्यू मैच का वो भावुक पल
रोमाना जहूर पहली बार पूरी दुनिया की नजरों में तब आईं जब सरफराज खान ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। राजकोट में खेले गए इस मैच में जब सरफराज को उनकी 'डेब्यू कैप' मिली, तो रोमाना की आंखों में खुशी के आंसू थे। जब सरफराज ने अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी पूरी की, तो उन्होंने स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी और पिता नौशाद खान की ओर बल्ला उठाकर अभिवादन किया। मैच के बाद सरफराज का अपनी पत्नी को गले लगाकर रोना सोशल मीडिया पर सबसे यादगार पल बन गया।












Click it and Unblock the Notifications