फिटनेस तो जरूरी है! सुनील गावस्कर के 'फैशन शो' बयान पर समाने आई सरफराज खान की प्रतिक्रिया
Sunil Gavaskar ने सरफराज खान की फिटनेस पर सवाल उठाने वाले लोगों को क्रिकेट की जगह फैशन शो जाने की सलाह दी थी। अब मुंबई के क्रिकेटर ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई की रन-मशीन सरफराज खान (Sarfaraz Khan) रणजी ट्रॉफी में डोनाल्ड ब्रैडमैन से कम रुतबा नहीं रखते हैं। वे पिछले तीन सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं जहां शतक तो वे बात ही बात में लगा देते हैं। ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह की उम्मीद करना किसी के लिए भी स्वाभाविक है पर उनको टर्निग पिचों पर संघर्ष कर रही भारतीय टीम की स्क्वॉड में बार-बार अनदेखा किया गया। खासकर तब जब मुंबई का बल्लेबाज सीजन दर सीजन रनों का अंबार लगा रहा है। सरफराज को ना खिलाकर भारत ने फरवरी-मार्च में खेली गई IND vs AUS टेस्ट सीरीज में ईशान किशन, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मौका देना ज्यादा उचित समझा। लेकिन इन पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के सामने भारत के अनुभवी बल्लेबाजों को भी दिक्कतें आती रही। सरफराज को ना लेने के चलते भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना की थी।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा था
गावस्कर ने तब चीफ सिलेक्टर को आड़े हाथों लिया था क्योंकि चयनकर्ताओं का कहना था कि सरफराज का शरीर भारी है और वे फिट नहीं हैं। गावस्कर ने फिर फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा था कि अगर चयनकर्ताओं को स्लिम-ट्रिम लोगों की तलाश है तो उन्हें एक फैशन शो में जाना चाहिए। गावस्कर ने कहा था कि आपके पास सभी तरह के क्रिकेटर हैं तो उनके आकार पर मत जाइए, स्कोर या विकेट पर जाइए। उनका बार-बार शतक बनाना जो कुछ आपको बताता है वह यह है कि बल्लेबाज फिट है।
अब गावस्कर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरफराज खान ने कहा कि खेल के लिए फिटनेस महत्वपूर्ण है और वह अपनी फिटनेस को और सुधारने के लिए और मेहनत कर रहे हैं। सरफराज थोड़े वजनी हैं जिस वजह से वे अपने उम्र से भी बढ़े लगते हैं। वे अब आईपीएल 2023 का हिस्सा हैं जहां दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चलाए जा रहे फिटनेस कैम्प का अधिक से अधिक फायदा उठा रहे हैं। सरफराज डीसी से ही खेलते हैं।

फिटनेस निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है
सरफराज ने स्पोर्ट्सयारी को बताया, मैंने अभी कुछ समय पहले ही उन्हें सुना था। तब मैं रणजी ट्रॉफी में बिजी था इसलिए मैंने सुबह में ही देखा कि वे क्या कह रहे थे। देखिए फिटनेस निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है, और मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूं। जब हमारा आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच खत्म हुआ तो मैं रात को 2 बजे घर वापस आया और सुबह 5 बजे वापस ग्राउंड पर था। डीसी ने हाल ही में 14 दिनों के लिए दिल्ली में एक फिटनेस कैम्प किया है जिसमें मेरे हाथ में जो भी कुछ है मैं उसको करता हूं।
सरफराज ने 37 मैचों में 79.65 की औसत से 3505 रन बनाए जिसमें 13 शतक और नौ अर्द्धशतक शामिल हैं। वे इस मामले में महान डॉन ब्रैडमैन के 95.14 के फर्स्ट क्लास एवरेज से ही पीछे हैं। ये आंकड़े किसी को उसकी नेशनल टीम में हिस्सा दिला देंगे लेकिन सरफराज थोड़ा और इंतजार करने के लिए भी रेडी हैं। सरफराज खान इस मामले में अपने अच्छे दोस्त सूर्यकुमार यादव से प्रेरणा लेते हैं, जिन्हें भारतीय टीम में देर से जगह मिली और T20I में इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं।

सूर्यकुमार यादव की तरह इंतजार करने के लिए तैयार
सरफराज ने कहा, "मैं जिस फॉर्म में हूं उस पर फोकस कर रहा हूं, कि इसे लंबे समय तक जारी रखूं। जब आप अपना फॉर्म खो देते हैं, तो यह आसानी से वापस नहीं आता है। अक्सर ऐसा होता है कि किसी खिलाड़ी को देर से मौका मिलता है। आप सूर्यकुमार यादव को लें। वह एक अच्छे दोस्त हैं। हम एक दूसरे से स्किल के बारे में बात करते रहते हैं और हम दोनों मजबूत स्वीप शॉट खेलते हैं। उन्हें देर से जगह मिली इसलिए मुझे भी थोड़ा और इंतजार करने में कोई दिक्कत नहीं है। बस असली चीज इस फॉर्म को बनाए रखना है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications