644 दिन किया इंतजार और वजन भी घटाया, अब आया टीम इंडिया से बुलावा, सरफराज खान की वापसी

Sarfaraz Khan: चोटिल प्लेयर्स से जूझ थी भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हो गई है। टीम इंडिया में उनकी वापसी लंबे समय के बाद हुई है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनको साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

सुदर्शन भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन फिटनेस मामलों के कारण उनको श्रीलंका नहीं भेजा गया। वह बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम कर रहे हैं। सरफराज खान के पास धमाल मचाने का एक बेहतरीन मौका आता है।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 3 नवंबर 2024 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। ऐसे में अब करीब 644 दिन बाद उनकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उनके लिए यह मौका इसलिए भी अहम है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें दोबारा टीम में जगह मिली है।

सरफराज खान ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मुकाबलों की 11 पारियों में उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शुरुआत में काफी चर्चा में रहा था। अब श्रीलंका दौरे पर उन्हें एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

दलीप ट्रॉफी के इए वेस्ट जोन टीम में भी सरफराज खान को शामिल किया गया था। हालांकि उस इवेंट का कुछ हिस्सा अब श्रीलंका दौरे से टकराएगा। वापसी पर वह इस इवेंट में खेल पाएंगे। अप्रैल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने के बाद उन्होंने कोई मुकाबला नहीं खेला है।

बीसीसीआई ने साई सुदर्शन को लेकर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए चोट का जिक्र किया। वह बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में ठीक हो रहे हैं। यह भी बताया गया कि वह अपनी रिकवरी बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं।

भारतीय टेस्ट टीम में ये खिलाड़ी

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफ़राज़ खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+