Sarfaraz Khan के भाई को विराट कोहली से मिला खास तोहफा, देखते ही आंखों से निकले आंसू, वीडियो वायरल

Sarfaraz Khan brother video: पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज मुशीर खान को विराट कोहली की तरफ से एक खास तोहफा मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद एक दिल को छू लेने वाला पल देखने को मिला। आरसीबी ने इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।

मुशीर खान का वीडियो वायरल (Sarfaraz Khan brother video)

पंजाब किंग्स पर मिली जीत के बाद विराट कोहली ने सरफराज खान के भाई मुशीर खान को अपना बल्ला उपहार में दिया। जिसे पाकर मुशीर खान ने अपनी खुशी रोक नहीं पाए। इस दौरान उनकी आंखों से खुशी के आंसू भी निकल गए। मुशीर ने कहा कि मैंने रोना शुरू कर दिया जैसे ही उन्होंने मुझे बल्ला दिया। मुशीर खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sarfaraz Khan

मुशीर खान को नहीं मिला है डेब्यू का मौका

बता दें कि मुशीर खान को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में साइन किया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। मैच की बात करें तो आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें विराट कोहली ने 54 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए और देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए 69 गेंदों पर उनकी 103 रनों की साझेदारी ने आरसीबी को एक आसान जीत दिला दी।

पंजाब किंग्स को मिली हार

मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्होंने 17 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। शशांक सिंह ने भी 33 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 1 चौका शामिल था। इसके बावजूद पंजाब किंग्स चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं बना सका। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+