लंदन में सारा और गिल फिर नजर आए एक साथ, वायरल तस्वीर ने उड़ाए फैंस के होश! क्या नहीं हुआ ब्रेकअप?
Sara Tendulkar picture viral: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी है एक वायरल तस्वीर जिसमें दोनों एक ही इवेंट में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, युवराज सिंह की 'YouWeCan Foundation' का चैरिटी फंक्शन में इन दोनों को एक साथ देखा गया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल तेज है।
एक साथ नजर आए सारा-गिल (Sara Tendulkar picture viral)
लंदन में आयोजित हुए इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खास मौके पर सारा तेंदुलकर अपने माता-पिता सचिन और अंजलि तेंदुलकर के साथ पहुंचीं, जबकि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मौजूद थे। इसी फंक्शन के दौरान सारा और शुभमन की एक साथ ली गई तस्वीर सामने आई, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर
सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के बीच दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस तरह की तस्वीरें अक्सर अटकलों को हवा दे देती हैं। सारा तेंदुलकर हाल ही में ज़्यूरिख की यात्रा पर भी थीं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में सारा स्विट्ज़रलैंड की वादियों में घूमती नजर आ रही हैं।
गिल की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास
उन्होंने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए और सड़कों पर परफॉर्म करते कलाकारों को देखते हुए भी कुछ मजेदार पल शेयर किए। सारा 'Julius Baer Young Partner Programme' में भी हिस्सा ले रही थीं, जो 29 जून से 5 जुलाई तक चला। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल अपनी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दूसरा टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम अब लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications