आंखों पर काला चश्मा, चेहरे पर स्माइल, Sara Tendulkar ने पायलट बनकर भरी उड़ान
Sara Tendulkar Instagram Photos: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। हाल ही में सारा गाबा मैदान पर मैच देखने पर पहुंची थी। वह ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन स्टैंड्स में बैठी थीं, जहां उन्होंने मैच का आनंद लिया। सारा ने उस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गईं।
सारा तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो
सारा तेंदुलकर का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में मीडिया में कई बार बातें उठ चुकी हैं, हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और पोस्ट्स हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सारा तेंदुलकर ने एक नई वीडियो स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह प्लेन उड़ाती नजर आईं।

शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया था नाम
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को चीयर करने पहुंची सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान सारा और शुभमन गिल के बीच डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब हुई। हालांकि, यह खबरें सिर्फ अफवाहें मानी जा रही हैं, क्योंकि सारा और शुभमन गिल एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते हैं। फिर इन दोनों को लेकर फैंस अक्सर कमेंट्स करते रहते हैं।
सारा ने कही दिल की बात
सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्लेन के अंदर पायलट की सीट पर बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "आज के दिन के लिए को-पायलट"। इसके अलावा सारा ने ब्रिस्बेन की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह वहां की खूबसूरत जगहों पर एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस इस पोस्ट को देखकर काफी खुश हैं। इस दौरान सारा आंखों पर काला चश्मा पहनी हुई नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications