कोहली-बाबर की तुलना में सकलैन ने चुना एक 'विजेता', दूसरे को बताया 'दिल के बहुत करीब'

नई दिल्ली, 11 सितंबर: अगर सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान के कोच ना होते तो शायद वे विराट कोहली और बाबर आजम के बीच बेहतर तरीके से तुलना कर पाते। इन दोनों खिलाड़ियों में जब भी आमना सामना होता है तब तब इनकी तुलना का दौर तेज हो जाता है। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान की टीम के साथ दो मैच खेले जिसके चलते एक बार फिर से विराट कोहली बनाम बाबर आजम का मामला तेज हो चला है।

मुश्ताक ने दोनों खिलाड़ियों पर अपनी राय दी

मुश्ताक ने दोनों खिलाड़ियों पर अपनी राय दी

हाल ही में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनत जयसूर्या ने भी इन दोनों की बल्लेबाजी क्षमता पर बात की थी। अब सकलैन ने बाबर आजम को विराट कोहली के ऊपर वरीयता दी है। लेकिन कोई एक खिलाड़ी चुनना इतना आसान नहीं होता इसी वजह से सकलेन मुश्ताक ने विराट कोहली के लिए भी एक खास संदेश भेजा है और कहा है कि कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके दिल के करीब है। स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए मुश्ताक ने दोनों खिलाड़ियों पर अपनी राय दी।

 विराट कोहली मेरे दिल के बहुत करीब है

विराट कोहली मेरे दिल के बहुत करीब है

पूर्व ऑफ स्पिनर से कहा गया कि वह किसी एक को चुनें तो पाकिस्तान के कोच ने कहा कि वे निश्चित तौर पर बाबर आजम कोई चुनेंगे लेकिन विराट कोहली उनके दिल के करीब है। सकलैन कहते हैं कि, निश्चित तौर पर मैं बाबर आजम को चुन लूंगा लेकिन विराट कोहली मेरे दिल के बहुत करीब है।

विराट ने भी बाबर की प्रतिभा को बहुत सराहा है

विराट ने भी बाबर की प्रतिभा को बहुत सराहा है

तमाम तरह की तुलना के बीच विराट कोहली और बाबर आजम के बीच जब भी बातचीत होती है तो दोनों ही खिलाड़ी काफी अदब के साथ पेश आते हैं। बाबर आजम ने एक सीनियर के तौर पर विराट कोहली को काफी इज्जत दी है तो विराट ने भी बाबर की प्रतिभा को बहुत सराहा है।

सम्मान हमेशा बना रहता है

सम्मान हमेशा बना रहता है

हाल ही में कोहली ने बाबर आजम की तारीफ की थी और कहा था वे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा सीखना चाहते हैं। विराट कोहली ने कहा था, "बाबर आजम बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। मेरी उनके साथ बहुत अच्छी बातचीत होती है। मेरा मानना है कि एक सम्मान हमेशा बना रहता है। वे हमेशा सीखना चाहते हैं। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के बाद हमारे खेल के बारे में बात की थी। मैंने हमेशा देखा है कि वह कुछ ना कुछ सीखने की इच्छा रखते हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि वह बहुत शानदार तरीके से सभी फॉर्मेट में खेलते हैं। साथ ही वे बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी भी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+