सक़लैन मुश्ताक धार्मिक गुरु से पूछकर बने न्यूजीलैंड टीम के कोच, कीवी टीम को नहीं हुआ फायदा

सक़लैन मुश्ताक ने कोच बनने की कहानी बताई है। इससे पहले वह पाकिस्तानी टीम के भी कोच रहे हैं। फरवरी तक वह पद पर थे।

Saqlain Mushtaq

Saqlain Mushtaq: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सक़लैन मुश्ताक को न्यूजीलैंड का सहायक कोच बनाया गया था। पाक दौरे पर कीवी टीम ने उनको सीमित ओवर सीरीज के लिए कोच नियुक्त किया था। सक़लैन मुश्ताक ने बताया है कि क्यों उन्होंने पाक के खिलाफ कीवी टीम का कोच बनने का प्रस्ताव स्वीकार किया।

मुश्ताक ने कहा है कि जब न्यूजीलैंड की तरफ से मुझे ऑफर आया था, उस समय मैंने अपने आध्यात्मिक गुरु को बताया था। मैंने कहा कि एक युवा कीवी टीम का कोच बनने का ऑफ़र मिला है। मेरे गुरु ने मुझे दो बातें कही। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास ज्ञान है, तो इसे खुद तक सीमित मत रखो।

सक़लैन ने कहा कि मेरे गुरु में मुझे दूसरी बात यह बताई कि पूरी दुनिया हमारी है, ऊपरवाला इसमें को फर्क नहीं करता। इस दुनिया में रहने का आनन्द लो। एक-दूसरे की मदद करो और ध्यान रखो। इंसानियत के नाते आपको अपना ज्ञान दूसरों को देना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में फरवरी में सक़लैन मुश्ताक का अनुबंध पीसीबी के साथ समाप्त हुआ है। टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में विफल रही थी। ऐसे में उनको वापस कोच बनाने की संभावना नहीं थी। इस बीच राशिद लतीफ ने कीवी टीम का कोच बनने पर मुश्ताक को लेकर बयान दिया है।

राशिद लतीफ ने कहा कि कोचिंग रोल्स के लिए कुछ समय का गैप होना चाहिए। इसको लेकर कोई नियम होना चाहिए। ऐसा कुछ होना चाहिए कि आप किसी विपक्षी टीम को निश्चित समय तक कोचिंग नहीं दे सकते हैं।

सक़लैन मुश्ताक की कोचिंग का फायदा न्यूजीलैंड टीम को इस दौरे पर नहीं हुआ है। पाकिस्तान दौरे पर कीवी टीम को सबसे पहले टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कीवी टीम वनडे सीरीज के तीन मैचों में हार चुकी है। सीरीज में फ़िलहाल 2 मुकाबले और बचे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+