Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CSK नहीं अब इस IPL टीम में होगी संजू सैमसन की एंट्री? RR ने चुपचाप शुरू की बातचीत, जल्द होगा फैसला

Sanju Samson trade: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पहले जहां चर्चा थी कि सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में भेजा जा सकता है, वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक RR और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इस डील पर बातचीत अंतिम चरण में है। ऐसे में संजू सैमसन को अगले सीजन केकेआर के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है।

राजस्थान से टूटेगा सैमसन का रिश्ता? (Sanju Samson trade)

सूत्रों के अनुसार संजू सैमसन ने टीम मैनेजमेंट के साथ गंभीर मतभेदों के चलते RR से रिलीज करने की औपचारिक मांग की है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें राजस्थान ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन अब कप्तान टीम के साथ बने रहना नहीं चाहते। यही कारण है कि फ्रेंचाइज़ी उनके लिए नए विकल्प तलाश रही है।

Sanju Samson 1

केकेआर को है कप्तान की तलाश

'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान ने कोलकाता को उन खिलाड़ियों की सूची दे दी है जिन्हें वे सैमसन के बदले पाना चाहते हैं। हालांकि, इस डील में KKR के स्टार स्पिनर सुनील नारायण या वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल नहीं होगा। बताया जा रहा है कि KKR संजू सैमसन के बदले युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी या विस्फोटक ऑलराउंडर रमंदीप सिंह को ट्रेड कर सकती है। अगर प्लेयर-टू-प्लेयर ट्रेड पर सहमति नहीं बन पाती तो डील कैश बेसिस पर हो सकती है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

राजस्थान रॉयल्स का IPL 2025 सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी और 9वें स्थान पर रही। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी अच्छी स्थिति में नहीं रही और 8वें स्थान पर रही। ऐसे में दोनों टीमों को बड़े बदलाव की जरूरत है। राजस्थान अपनी मिडल ऑर्डर को मजबूत करना चाहती है, जबकि KKR को एक भरोसेमंद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और लीडर की सख्त जरूरत है।

अगर यह डील पूरी होती है तो KKR के लिए सैमसन एक गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। टीम इस समय नए कोच की तलाश में भी है, और खबरें हैं कि चंद्रकांत पंडित के हटने के बाद कुमार संगकारा को हेड कोच बनाने पर विचार किया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+