हार्दिक से मिली हार, लेकिन संजू सैमसन बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व है

अहमदाबाद : राजस्थान राॅयल्स भले ही आईपीएल 2022 का खिताब जीतने से चूक गई हो, लेकिन उनके कप्तान संजू सैमसन ने हार के बाद कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीम ने पूरे सीजन में मजबूत प्रदर्शन किया और प्रशंसकों को खुशी के पल दिए उस पर गर्व है। सैमसन ने कहा कि यह राजस्थान रॉयल्स के लिए एक विशेष सीजन था, जो आईपीएल 2022 में उपविजेता रहा।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : गुजरात टाइटंस पर हुई पैसों की बरसात, ये खिलाड़ी अकेले ले गया 6 अवार्ड
Recommended Video

इसे बताया खास सीजन
सैमसन ने मैच के बाद कहा, "यह सीजन वास्तव में हमारे लिए खास है। हमारी टीम अच्छा क्रिकेट खेलने और प्रशंसकों को कुछ खुशी के पल देने में सक्षम है। सभी युवा, सीनियर एक टीम के रूप में अच्छा खेले। मुझे अपनी टीम पर गर्व है।"

मेरी भूमिका थोड़ी अलग थी
सैमसन ने कहा कि राजस्थान प्रबंधन का मानना था कि गुणवत्ता वाले गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जीतेंगे और इसलिए उन्होंने ट्रेंट बोल्ट, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप सेन और ओबेद मैककॉय पर दांव लगाया था। सैमसन ने कहा, "हम मानते हैं कि गुणवत्ता वाले गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जीतते हैं। इसलिए हमने उनमें दांव लगाया था। जोस बटलर ने पूरे सीजन में पूरे 20 ओवर खेलने का प्लान बनाया था, तो ऐसे में मेरी भूमिका थोड़ी अलग थी। यह मेरे लिए एक अच्छा सीजन था। 30, 40 और 20 का स्कोर करना अच्छा था। लेकिन बहुत कुछ है सीखने के लिए। और गुजरात टाइटंस को बहुत-बहुत बधाई।"

7 विकेट से हार गए मैच
पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनते हुए, 2008 के चैंपियन राजस्थान ने जोस बटलर के 39 रनों की मदद से 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए। गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने संजू सैमसन, सलामी बल्लेबाज बटलर और मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर का महत्वपूर्ण विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने रिद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड को सस्ते में खो दिया, लेकिन पांड्या ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 63 रनों की साझेदारी कर गुजरात को संभलने में मदद की। युजवेंद्र चहल ने पांड्या को 34 रनों पर आउट कर मैच में मोड़ लाया, लेकिन गिल और डेविड मिलर के नाबाद 32 रन की मदद से गुजरात को 7 विकेट रहते जीत मिल गई। गिल ने 45 रन पर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications