विकेट के पीछे देखने को मिला संजू सैमसन का नया अवतार, बोले- 'चल बापू अब गिल्ली पर आ जा'

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 28। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेजबान टीम को 119 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने विंडीज का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का एक अलग अवतार देखने को मिला। दरअसल, मैच के दौरान अक्सर शांत रहने वाले संजू सैमसन को विकेट के पीछे से बोलते हुए देखा गया।

विकेट के पीछे से संजू ने की मस्ती

विकेट के पीछे से संजू ने की मस्ती

संजू सैमसन कीपिंग के दौरान विकेट के पीछे से गेंदबाजों को निर्देश देते नजर आए। साथ ही उन्होंने बॉलर के साथ कई बार मजाक मस्ती भी की। संजू सैमसन ने मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल से मस्ती की। दीपक हुड्डा के मेडेन और मोहम्मद सिराज के दो विकेट के शानदार ओवर के बाद संजू सेमसन अक्षर पटेल को मजाकिया अंदाज में बॉलिंग टिप्स देते नजर आये। संजू सेमसन स्टंप्स के पीछे से मजेदार बात बोलते सुने गए।

संजू के निर्देश के बाद हवा में थी गेंद

संजू के निर्देश के बाद हवा में थी गेंद

मैच के दौरान एक वाइड फेंकने के बाद सैमसन ने अक्षर को स्टंप्स के पीछे से कहा, 'चल बापू अभी गिल्ली पर वापस आ जा।' फिर क्या था अक्षर ने उनकी सलाह मानी और अगली बॉल ऑफ स्टंप्स पर फेंकी। होप के बल्ले के साइड एज से लगकर कैच उठा, लेकिन स्लिप पर धवन से कैच मिस हो गया। आपको बता दें कि विकेट के पीछे कभी धोनी को ऐसे कीपिंग करते हुए देखा और सुना जाता था। फिर ऋषभ पंत भी ऐसे करते थे, लेकिन पंत ने फिर बाद में अपनी बोलने को कम कर लिया है।

दूसरे वनडे में भी संजू ने सिराज को दिया था निर्देश

दूसरे वनडे में भी संजू ने सिराज को दिया था निर्देश

आपको बता दें कि संजू सैमसन को इससे पहले दूसरे वनडे में भी मोहम्मद सिराज को विकेट के पीछे से निर्देश देते हुए देखा गया था। दरअसल, विंडीज की पारी के आखिरी ओवर में जब सिराज गेंदबाजी कर रहे थे तो बैट्समैन से गेंद मिस होकर सीधा संजू के हाथों में गई थी। संजू ने तुरंत गेंद सिराज की तरफ फेंकी ताकि बैट्समैन रन नहीं ले पाए, लेकिन सिराज से गेंद मिस हो गई और उस गेंद पर बल्लेबाजों ने रन ले लिया। इसके बाद अगली गेंद भी इसी तरह मिस हुई और संजू फिर गेंद सिराफ की तरफ फेंकी और कहा, 'पकड़ ले...पकड़े ले'। इस बार सिराज ने गेंद को पकड़ लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+