संजू सैमसन बनाएंगे डबल रिकॉर्ड, एशिया कप में इतिहास रचने का मौका, दिग्गजों के क्लब में होंगे शामिल
Sanju Samson: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन एशिया कप में खेलते हुए दो अहम रिकॉर्ड अपने खाते में शामिल कर सकते हैं। संजू के पास इस बार खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा, और कुछ व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स भी उनकी राह में हैं। वह दिग्गजों की लिस्ट में आ सकते हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन अब तक 49 छक्के लगा चुके हैं। जैसे ही वे एशिया कप के दौरान एक और छक्का जड़ते हैं, वे 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इस लिस्ट में अब तक 9 भारतीय खिलाड़ी हैं, और सैमसन दसवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस खास सूची में रोहित शर्मा टॉप पर हैं, जो 205 छक्के जड़ने में सफल रहे थे।

Sanju Samson के निशाने पर रनों का आंकड़ा
इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में एक रनों का आंकड़ा भी सैमसन के रास्ते में आ रहा है। वह अब तक टी20 इंटरनेशनल में 861 रन बना चुके हैं। यानी वह एक और अहम रिकॉर्ड से सिर्फ 139 रन दूर हैं अपने 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले हैं। अगर वे एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे यह आंकड़ा भी पार कर लेंगे।
1000 या उससे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में संजू सैमसन बारहवें खिलाड़ी होंगे। इस सूची में भी पहला नाम रोहित शर्मा का ही है। उन्होंने 4231 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर कोहली हैं, उन्होंने 4188 रन अपने नाम किये हैं। दोनों रिटायर हो गए हैं।
ऋषभ पंत चोट की वजह से टीम में नहीं हैं, इस वजह से संजू सैमसन फुल टाइम विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किये गए हैं। उनकी क्षमताओं पर किसी को शक नहीं है। वह एशिया कप में कई ऐसे कीर्तिमान भी बना सकते हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। एशिया कप में शुभमन गिल के आने से सैमसन की राह थोड़ी मुश्किल हुई है। उनके बैटिंग नंबर में बदलाव हो सकता है।
Sanju Samson पेश करेंगे वर्ल्ड कप की दावेदारी?
एक और खास बात यह है कि सैमसन अगले वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। एशिया कप में किया गया प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप के लिए काफी मायने रखता है। केरल में खेली जा रही टी20 लीग में सैमसन का बल्ला जमकर चला है।












Click it and Unblock the Notifications