मैं भूला नहीं 2008 में वार्न और तनवीर का वो रन, धुंधली याद पर सैमसन रचने जा रहे हैं RR का नया इतिहास
नई दिल्ली, 28 मई: राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बार फिर से वह कारनामा दोहराने के लिए तैयार है जो उन्होंने आईपीएल के 2008 सीजन में किया था। वह आईपीएल का सबसे पहला सीजन था और शेन वार्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब जीता था। इसके बाद आरआर की टीम बहुत उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरी और पिछले कुछ सालों में तो वह अंक तालिका में काफी निचले स्थान पर रहकर समाप्त होती होती थी। लेकिन इस टीम ने संजू सैमसन की अगुवाई में इस बार कमाल का खेल दिखाया है।

शेन वार्न के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम को फाइनल तक ले गए
RR ने ग्रुप स्टेज में खुद को टॉप दो में रखा और पहले क्वालीफायर में डेविड मिलर की अद्भुत पारी की वजह से हारने के बाद दूसरे क्वालीफायर में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आरसीबी को आराम से 7 विकेट से हराकर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली जहां उनका सामना एक बार फिर उसी गुजरात टाइटंस की टीम से होगा जिसको हराने में विपक्षी टीम के छक्के छूट रहे हैं। इसके साथ ही संजू सैमसन ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जो महान शेन वार्न के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम को फाइनल तक ले गए हैं।
ये भी पढ़ें- 'सर ऑटो रिक्शा कर रहा है आपका इंतजार', 31 छक्के पिटवाने का रिकॉर्ड बनाने वाले सिराज पर बिफरे फैंस
Recommended Video

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार को पचा पाना आसान नहीं था
हालांकि कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा नहीं था, वह गुजरात टाइटंस से हार गए थे और उनको फाइनल मुकाबले का टिकट हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने अपने स्टाइल में पलटवार किया और आज नतीजा सबके सामने है। मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा, गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार को पचा पाना आसान नहीं था लेकिन एक बेहतरीन टीम वर्क के चलते हम आरसीबी को हराने में कामयाब रहे।

जॉस बटलर ने रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला चौथा शतक लगाया
सैमसन कहते हैं, आईपीएल जैसी प्रतियोगिता में उतार-चढ़ाव आना बहुत सामान्य बात है हमने कुछ खेल में हार का मुंह देखा। हम जानते थे किस तरीके से वापस आना है और हमने बहुत अच्छे से इसको करके दिखा दिया है। संजू ने बताया कि उन्होंने आरसीबी के बल्लेबाजों को बखूबी समेट दिया। साथ ही टॉस भी अहम रहा क्योंकि यह विकेट पहली और दूसरी पारी में बिल्कुल अलग तरीके से खेल रहा था। इस दौरान जॉस बटलर ने रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला चौथा शतक लगाया जो आईपीएल के एक ही सीजन में आया है। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को उनके दूसरे आईपीएल खिताब को जिताने के काफी करीब पहुंचा दिया है।

जोस जैसे खिलाड़ी के लिए बहुत आभारी हूं- सैमसन
संजू ने जोस की तारीफ में कहा, "जोस जैसे खिलाड़ी के लिए बहुत आभारी हूं, और जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, टच-वुड, हमारे पास जाने के लिए एक और खेल है। "
संजू ने याद किया जब आईपीएल के पहले ही सत्र में आरआर ने खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि वह 2008 में केरल में अंडर -16 खेल खेल रहे थे और अपने दोस्तों के साथ आईपीएल का पहला फाइनल देखा।

मुझे धुंधली सी याद है जब 2008 में वार्न और तनवीर ने वो रन लिया
उन्होंने कहा, "मैं बहुत छोटा था और यह पहला आईपीएल सीजन था और मुझे केरल में कहीं अंडर -16 गेम खेलना याद है, और मुझे अपने दोस्तों के साथ फाइनल गेम देखना याद है, और याद है कि आखिरी रन जब बन रहा था, जहां शेन वार्न और सोहेल तनवीर रन के लिए दौड़ रहे थे, यह एक बहुत ही धुंधली सी याद थी जो मेरे पास है।"












Click it and Unblock the Notifications