DC vs RR: गलत आउट देने के बाद संजू सैमसन को सज़ा भी दी गई, BCCI ने चला दिया हथौड़ा
Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में बवाल देखने को मिला। संजू सैमसन को बाउंड्री लाइन पर कैच के बाद आउट दिया गया और इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। सैमसन ने मैदान पर अम्पायर से बहस भी की थी।
सैमसन के आउट को लेकर फैन्स ने काफी बवाल मचाया था। कॉमेंट्री बॉक्स से नवजोत सिद्धू ने साफ़ तौर पर कह दिया कि सैमसन को आउट देना गलत था। वह नॉट आउट थे। फील्डर का ने जब कैच पकड़ा था, उस समय गेंदबाज का पाँव सीमा रेखा की रस्सी पर लगा था।

सैमसन ने अम्पायर से बहस की और उनको अब सज़ा भी मिली है। बीसीसीआई की तरफ से सैमसन के ऊपर कड़ा एक्शन भी लिया गया है। अम्पायर से बहस करना कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत आता है और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर जुर्माना लगाया गया है।
अम्पायर के फैसले के बाद बहस करने की वजह से सैमसन के ऊपर बीसीसीआई ने 30 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका है। संजू सैमसन आउट के फैसले को लेकर निराश थे और अम्पायर के फैसले पर नाखुश थे और इसे देखते हुए बोर्ड ने कड़ा फैसला लिया है।
सैमसन के आउट होने के बाद मुकाबला पलट गया और यह दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में चला गया। सैमसन क्रीज पर थे, तब एक राजस्थान रॉयल्स की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही थी लेकिन उनके आउट होते ही सब बदल गया। दिल्ली ने 20 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट पर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की पारी 8 विकेट पर 201 तक सीमित रह गई। संजू सैमसन के बल्ले से 46 गेंदों में 86 रनों की पारी आई। रॉयल्स इस मैच में जीत हासिल करने पर प्लेऑफ़ में पहुँच जाती लेकिन अब इंतजार और बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications