IND vs SA: सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक जड़कर काटा बवाल, भारत का विदेश में सबसे बड़ा स्कोर

IND vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे और अंतिम टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने मेजबान टीम के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। संजू सैमसन और तिलक वर्मा का भी जलवा देखने को मिला। दोनों ने ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए शतक जमाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के लिए ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज बैटिंग की। दोनों ने मिलकर 73 रनों की भागीदारी की। अभिषेक शर्मा तेज बैटिंग कर रहे थे लेकिन 18 गेंदों का सामना कर 36 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

ind vs sa

उनके बाद पिछले मैच में शतक जमाने वाले तिलक वर्मा आए और उनका भी बल्ला तूफानी अंदाज में चला। उधर संजू सैमसन पहले ही गदर मचा रहे और 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। तिलक वर्मा ने धड़ल्ले से तूफ़ान मचाते हुए 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

भारतीय टीम का स्कोर 10 ओवरों में 129 रन था और 16 ओवरों तक बढ़कर यह 230 रन हो गया। सैमसन और तिलक वर्मा ने मिलकर छक्कों की बरसात जारी रखी। इस बीच कोएट्जिया की गेंदों पर दो बार तिलक वर्मा का कैच ड्रॉप हुआ। फील्डर भी निराश और हताश हो गए थे।

सैमसन ने इस सीरीज में अपना दूसरा और करियर का तीसरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए यह कारनामा किया। उधर तिलक वर्मा ने 41 गेंदों में शतक जमा दिया, यह उनका लगातार दूसरा शतक है। पिछले मैच में भी उन्होंने कुछ यही किया था।

सैमसन और तिलक अंत तक आउट नहीं हुए भारत ने 1 विकेट पर 283 रन बनाए, जो विदेश में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन 56 गेंदों में 9 छक्कों और 6 चौकों से नाबाद 109 और तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए। उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके जड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+