IND vs ZIM: सैमसन ने घुमाकर शॉट मारा और गेंद स्टेडियम से बाहर, जानिए कितने मीटर दूर जाकर गिरी गेंद
India vs Zimbabwe: भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को पराजित करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन हीरो बनकर निकले। सैमसन ने बैटिंग के दौरान बेहतरीन कार्य करते हुए गेंदबाजों की धुनाई की।
सैमसन ने इस मुकाबले में अर्धशतक जमाकर टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुँचने में मदद की। उनके बल्ले से 58 रनों की पारी आई और एक ऐसा शॉट आया, जो मैदान से बाहर चला गया। सैमसन ने टाइमिंग करके ही गेंद को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मावुता के खिलाफ उनका एक छक्का 110 मीटर का था और गेंद ग्राउंड से बाहर गई। स्टैंड्स पर लगी छत के ऊपर से यह गेंद निकल गई। इसके बाद उन्होंने एक और शॉट जमाया। यह छक्का उन्होंने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से जड़ा और फैन्स का मनोरंजन किया।
सैमसन के दोनों छक्कों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारतीय टीम जब तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद परेशानी में दिख रही थी, उस समय सैमसन ने मोर्चा संभाल लिया। उनका साथ देने के लिए रियान पराग थे। दोनों राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी हैं, आईपीएल में काफी खेले हैं। यहाँ भी दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली।
भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इसे हासिल करने में नाकाम रही। मेजबान टीम महज 125 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। मुकेश कुमार ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। 26 रन बनाने के बाद 2 विकेट के कारण शिवम दुबे प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे। वॉशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications