संजीव गोयनका की आंखों से छलके आंसू, LSG की जीत के बाद भावुक वीडियो वायरल, पंत को लगा लिया गले
SRH vs LSG: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सिर्फ रनों और विकेटों का खेल नहीं रहा, बल्कि भावनाओं का एक सैलाब बन गया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की रोमांचक जीत के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। जीत के असली नायक रहे कप्तान ऋषभ पंत, लेकिन टीम के मालिक संजीव गोयनका के उस एक रिएक्शन ने पूरी महफ़िल लूट ली, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
मुकाबला आखिरी ओवर तक खिंच चुका था। सांसें थमी हुई थीं और जीत के लिए लखनऊ को अंतिम 6 गेंदों में 9 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर मौजूद कप्तान ऋषभ पंत ने अपना 'विराट' रूप दिखाया और लगातार 4 गेंदों पर तीन चौके जड़कर मैच फिनिश कर दिया।

जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, कैमरा वीआईपी स्टैंड्स की तरफ मुड़ा। वहां लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका अपनी सीट से उछल पड़े। उनकी आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर एक अजीब सी राहत थी। पिछले कुछ समय से टीम के प्रदर्शन को लेकर जो दबाव उन पर था, वह इस एक जीत के साथ बह गया। गोयनका की आंखों से आंसू छलक पड़े, उन्होंने आंख बंद करते हुए ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया, इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फ़ैल गया।
Sanjiv Goenka was literally in tears after Rishabh Pant finished the match. Sanjiv Goenka is very passionate about cricket, and this win means a lot to him.🥺❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 5, 2026
pic.twitter.com/eO7BOeOX8K
दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद पंत की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन आज उन्होंने बल्ले से जवाब दिया। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने न केवल पारी को संभाला, बल्कि मैच को खत्म करने की जिम्मेदारी भी खुद ली। एडेन मार्कराम (45) के साथ उनकी साझेदारी ने लखनऊ को मैच में बनाए रखा। पंत का यह 'फिनिशर' अवतार देख डगआउट में मौजूद कोच और सपोर्ट स्टाफ भी खुशी से झूम उठा।
Rishabh Pant hugging Sanjiv Goenka after LSG won the match.❤️ pic.twitter.com/wutn9pDHZZ
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 5, 2026
पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का वीडियो सामने आया था, इसमें देखा गया कि कुछ बात हो रही है। सोशल मीडिया पर गोयनका की तीखी आलोचना भी हुई थी। आज वह एकदम अलग ही अवतार में नजर आए और विपक्षी टीम का हर विकेट गिरने पर भगवान को धन्यवाद देते रहे।












Click it and Unblock the Notifications