SRH vs LSG: केएल राहुल को संजीव गोयनका ने बच्चे की तरह लताड़ा, फैन्स ने बजाई लखनऊ टीम मालिक की बैंड
Sanjeev Goenka and KL Rahul: क्रिकेट के मैदान या किसी भी खेल के मैदान पर हार और जीत दो ही चीजें होती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में भी यही हुआ। लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।
मुकाबला समाप्त होने के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद हर किसी का दिल पसीज गया। फैन्स को यह बिलकुल भी पसंद नहीं आया। केएल राहुल के सामने लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका दिखाई देते हैं और काफी गुस्सा दिखाते हैं।

संजीव गोयनका के सामने केएल राहुल चुप होकर खड़े हुए हैं और सुन रहे हैं। गोयनका गुस्से में उनको एक बच्चे की तरह डांट रहे होते हैं। केएल राहुल चुप होकर सब कुछ सुनते रहते हैं और यह वीडियो काफी फैन्स को खराब लगा। जिसने भी देखा, उसकी सहानुभूति केएल राहुल के साथ जुड़ गई।
PBKS vs RCB Dream XI: पंजाब-आरसीबी मुकाबले की बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका?
केएल राहुल के फैन्स इसके बाद एकजुट होकर सोशल मीडिया पर आए और संजीव गोयनका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। फैन्स ने इस बर्ताव को बिलकुल भी सही नहीं माना। एक फैन ने लिखा कि ऐसे क्षमतावान खिलाड़ी को रनेशनल मीडिया के सामने टीम मालिक का गुस्सा झेलना पड़ रहा है, यह निराशाजनक है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि एलएसजी के मालिक गोयनका का कप्तान के प्रति अत्यधिक गैर-पेशेवर और अशोभनीय व्यवहार है। आलोचना और निराशा जताने के लिए गरिमामय तरीके भी होते हैं। एक फैन ने यहाँ तक लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे केएल राहुल एक कॉर्पोरेट मजदुर की तरह मीटिंग में खड़े हैं।
केएल राहुल के साथ गोयनका बदतमीजी से पेश आ रहे हैं और यह साफ़ दिख रहा है। वह निःसंदेह एक कॉर्पोरेट मीटिंग में बॉस की तरह बर्ताव कर रहे हैं लेकिन क्रिकेट महान अनिश्चिताओं का खेल है। इसमें किसी भी टीम को बड़ी या छोटी हार मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications