'Vaibhav Sooryavanshi को टीम से बाहर कर देना चाहिए', भारतीय दिग्गज के बायन से फैंस के बीच मची खलबली!
Vaibhav Sooryavanshi News: श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुई हाथापाई का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और जाने-माने कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अनुशासन का मुद्दा उठाया है।
मांजरेकर ने वैभव को लेकर दिया बड़ा बयान (Vaibhav Sooryavanshi News)
मांजरेकर का मानना है कि मैदान पर शारीरिक तौर पर आक्रामक होने वाले इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को कड़ा संदेश देने के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए था।यह बहस केवल एक मैच खेलने या न खेलने की नहीं है, बल्कि यह युवा खिलाड़ियों के बीच अनुशासन को बनाए रखने की जवाबदेही से जुड़ी है। खेल के मैदान पर आक्रामकता स्वीकार्य हो सकती है, लेकिन हिंसा या धक्का-मुक्की के लिए कोई जगह नहीं होती।

मांजरेकर ने कहा- हाथापाई मंजूर नहीं
संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर टीम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर मैं इंडिया ए का कोच या मैनेजर होता तो अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर रख देता। ऐसा केवल उन्हें यह समझाने के लिए किया जाना जरूरी था कि मैदान पर शारीरिक रूप से भिड़ना बिल्कुल भी ठीक नहीं है, चाहे सामने से कितनी भी उकसावेबाजी क्यों न की गई हो।
मैच फीस का 50% कटा, लेकिन टीम ने नहीं किया ड्रॉप
मांजरेकर के इस बयान ने खेल जगत में एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा के सामने उनके खराब बर्ताव को नजरअंदाज किया जाना सही है। यह विवाद सोमवार को श्रीलंका ए के खिलाफ मैच के दौरान तब हुआ जब वैभव की श्रीलंकाई गेंदबाज विशन हलमबागे के साथ तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा।
वैभव को मिला खेलना का मौका
मैच रेफरी ने मैच के बाद हुई समीक्षा में दोनों खिलाड़ियों को खेल के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया और दोनों पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया। इस भारी जुर्माने और चौतरफा आलोचना के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन ने मांजरेकर की सोच के उलट वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण वर्चुअल सेमीफाइनल मैच से ड्रॉप नहीं किया।
मैच में क्या रहा वैभव का प्रदर्शन?
अनुशासनात्मक चिंताओं के बीच टीम में बने रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को अफगानिस्तान ए के खिलाफ पारी की शुरुआत की। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 28 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। हालांकि, पावरप्ले के ओवरों में ही एक गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव को अपनी बल्लेबाजी की आक्रामकता को बनाए रखते हुए मैदान पर अपने व्यवहार को अधिक संयमित करने की तत्काल आवश्यकता है।















Click it and Unblock the Notifications