संजय मांजरेकर ने चुने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्पिनर, एक विकेट लेगा, दूसरा रन रोकेगा

नई दिल्ली, 6 अगस्त: भारत के फील्डिंग कोच आर श्रीधर द्वारा आने वाले वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाजी तिकड़ी को चुनने के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टी 20 विश्व कप के लिए भारत के स्पिनरों को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा होंगे।

अश्विन पिछले विश्व कप का हिस्सा थे लेकिन उन्हें ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिला। उन्होंने वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे के दौरान T20I टीम में वापसी की और काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

संजय मांजरेकर ने चुने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्पिनर

संजय मांजरेकर ने चुने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्पिनर

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से स्पोर्ट्स 18 के शो 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' पर बोलते हुए, मांजरेकर ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव से तगड़ा कंपटीशन मिलेगा।

मांजरेकर ने कहा, "आपके पास चहल है जो मौजूदा फॉर्म में स्पिनर के लिए पक्की जगह बनाते हैं। फिर आपके पास अक्षर पटेल हैं, आपके पास जडेजा है जो थोड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं। हुड्डा ने आखिरी गेम में एक ओवर फेंका, फिर आपको कुलदीप यादव मिले, आपको रविचंद्रन अश्विन मिले।"

35 वर्षीय अश्विन ने प्रभाव डालना शुरू कर दिया है

35 वर्षीय अश्विन ने प्रभाव डालना शुरू कर दिया है

मांजरेकर ने यह भी कहा कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए अश्विन का चयन एक बेहतरीन फैसला था। उन्होंने यह भी कहा कि 35 वर्षीय ने प्रभाव डालना शुरू कर दिया है।

मांजरेकर ने कहा, "मुझे लगता है कि इस दौरे पर अश्विन का चयन शानदार था। भारतीय टी20 लीग में पिछले कुछ वर्षों में अश्विन ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है।"

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने यह भी कहा कि अश्विन और चहल का संयोजन इस समय भारत के लिए अच्छा काम कर रहा है और ये एक दूसरे के ऊपर से दबाव को हटाने का काम करते हैं।

एक विकेट लेगा, दूसरा रन रोकेगा

एक विकेट लेगा, दूसरा रन रोकेगा

मांजरेकर ने कहा, "मुझे अश्विन पसंद हैं। जब वह चहल जैसे किसी के साथ होते हैं तो यह जोड़ी बढ़िया है। आप जानते हैं, टी20 क्रिकेट में स्पिनर का काम बीच के ओवर में विकेट हासिल करना है। यहीं पर अश्विन की टी20 स्पिनर के रूप में थोड़ी कमी थी। उन्होंने इकॉनमी पर बहुत ध्यान केंद्रित किया, लेकिन जब आपके पास चहल जैसा कोई हो, या अगर कोई और विकेट लेने वाला कलाई का स्पिनर हो, तो अश्विन एक बड़ी जरूरत बन जाते हैं क्योंकि अश्विन ने टी20 में किफायती होने की कला में महारत हासिल कर ली है। पहले टी 20 में, कुछ विकेट उनको मिली जो अच्छी बात है, लेकिन अश्विन के साथ आपको यही मिलेगा, वे टीम के मुख्य विकेट लेने वाले बॉलर को सपोर्ट करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+