IND vs SA: जडेजा, शार्दुल टीम में और अश्विन बाहर, पहले टेस्ट के लिए पूर्व खिलाड़ी ने चुनी भारतीय प्लेइंग 11
India vs South Africa Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम कैसी होगी, यह हर कोई जानना चाहता है। टीम इंडिया के स्वरूप को लेकर संजय मांजरेकर की प्रतिक्रिया आई है। मांजरेकर ने उन ग्यारह नामों का चयन किया है, जो पहले टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।
अहम बात यह है कि मांजरेकर ने अपनी टीम में रविन्द्र जडेजा को शामिल किया है। ईएसक्रिकइंफो पर बातचीत में उन्होंने इस टीम का चयन किया। मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर को भी जगह दी है। जडेजा को चुनने का कारण भी मांजरेकर ने बताया।

संजय मांजरेकर ने कहा कि पिच टर्न वाली हो या रैंक टर्नर हो तो भारतीय टीम दो स्पिनरों के साथ खेल सकती है। मैंने जडेजा को अश्विन से पहले इसलिए चुना है क्योंकि वह बल्लेबाजी में योगदान दे सकते हैं। वह नम्बर 7 पर खेलते हुए स्पिन भी कर सकते हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भी जडेजा को अश्विन से पहले चुना गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक ही स्पिनर के साथ उतरने वाली है। दक्षिण अफ्रीकी पिचों में गति और बाउंस होता है, ऐसे में दो स्पिनरों को खिलाने की संभावना नज़र नहीं आ रही है। शार्दुल ठाकुर के साथ भी वही बात लागू होती है। शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। इंग्लैंड में उन्होंने ऐसा किया था। इस वजह से वह भी टीम में हैं।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी। अब तक टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर एक बार भी टेस्ट सीरीज जीतने का मौका नहीं मिला है। भारतीय टीम उस सूखे को समाप्त करने की कोशिश करेगी।
संजय मांजरेकर की संभावित भारतीय प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications