T20 World Cup 2024: विराट कोहली-रिंकू सिंह वर्ल्ड कप टीम से बाहर! युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
T20 World Cup 2024, Latest News: आईपीएल के बाद जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में पिछले दो सालों से भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। ऐसे में साल 2024 में भारतीय टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी।
किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कुछ दिनों बाद भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलती है यह देखना दिलचस्प होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज भी लगातार खिलाड़ियों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

कोहली-रिंकू को नहीं मिली जगह
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह किन खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से खेलता हुआ देखना चाहते हैं। दरअसल, संजय मांजरेकर ने जो टीम चुनी है। उसमें विराट कोहली, शुभमन गिल, रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम नहीं है।
कोहली की जगह इस खिलाड़ी को मौका
संजय मांजरेकर ने अपनी टीम से विराट कोहली, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया है। संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई टीम की बात करें तो उसमें ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को चुना गया है। जबकि नंबर तीन की जिम्मेदारी संजू सैमसन को दी गई है। सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
इन गेंदबाजों पर जताया भरोसा
वहीं विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत और केएल राहुल का चयन किया गया है। संजय मांजरेकर ने सिर्फ एक ही ऑलराउंडर को अपनी टीम में जागह दी है। संजय मांजरेकर की टीम में रविंद्र जडेजा अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। कुलदीप यादव. मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा आवेश खान जैसे दिग्गज के अलावा मयंक यादव को भी इस टीम में जगह दी गई है।
संजय मांजरेकर की टी20 वर्ल्ड कप टीम
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव, क्रुणाल पंड्या।
युवराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने अपने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर साइन किया है। युवराज सिंह के अलावा क्रिस गेल और उसैन बोल्ट भी इस टूर्नामेंट के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications