इस तरह होगी विराट की फॉर्म में वापसी? संजय मांजरेकर को रास आया कोहली का नया अंदाज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट पंडित संजय मांजरेकर अक्सर विराट कोहली को लेकर अपने विचार पेश करते रहते हैं। संजय मांजरेकर ने एक बार फिर विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

नई दिल्ली, 12 अगस्त। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट पंडित संजय मांजरेकर अक्सर विराट कोहली को लेकर अपने विचार पेश करते रहते हैं। संजय मांजरेकर ने एक बार फिर विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। कोहली आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में खेलते नजर आए थे। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी में कुछ नयापन देखने को मिला था। संजय मांजरेकर ने यहां उसी बात का जिक्र करते हुए कोहली के इस अंदाज की तारीफ की है।

भारतीय बल्लेबाजी में दिख रही है नई अप्रोच

भारतीय बल्लेबाजी में दिख रही है नई अप्रोच

दरअसल, टीम इंडिया पिछले कुछ मुकाबलों से नई बल्लेबाजी अप्रोच के साथ मैदान पर उतर रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम शुरुआती ओवर से ही अटैकिंग खेल दिखाते हुए पूरे 20 ओवर उसे जारी रख रही है। हालांकि, इस दौरान कई बार टीम के कई विकेट जल्दी भी गिर गए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी टीम के खिलाड़ियों ने खेलने का अपना रवैया नहीं बदला और आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे।

संजय मांजरेकर ने की विराट कोहली की तारीफ

संजय मांजरेकर ने की विराट कोहली की तारीफ

लंबे समय से फॉर्म की तलाश कर रहे विराट कोहली ने भी इंग्लैंड के खिलाफ आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। अपने फॉर्म की परवाह किए बगैर उन्होंने पहले ही गेंद से शॉट लगाने का प्रयास किया। हालांकि, वह इस दौरान कोई बड़ी पारी नहीं खेल सकें और अच्छी शुरुआत के बाद भी तेज गति से रन बनाने की कोशिश में आउट हो गए। संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के इस अप्रोच के लिए उनकी तारीफ की है।

अपने लिए नहीं टीम के लिए खेल रहे थे कोहली

अपने लिए नहीं टीम के लिए खेल रहे थे कोहली

संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स 18 से बात करते हुए कहा कि आपको विराट कोहली को श्रेय देना होगा, वह अपने फॉर्म की परवाह किए बगैर लगातार टीम के हिसाब से अपने खेल को जारी रखा। विराट को इस बात की परवाह नहीं थी कि वह रन बना रहा है या आउट हो रहा है, क्योंकि उसे इंग्लैंड में रनों की सख्त जरूरत थी। इसके बावजूद भी उन्होंने टीम के अप्रोच को प्राथमिकता दी और उसी तरह बल्लेबाजी की।

केएल राहुल को लेकर कही यह बात

केएल राहुल को लेकर कही यह बात

स्पोर्ट्स 18 के शो 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' में आगे बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि मुझे लगता है कि कोहली से पहले केएल राहुल टीम के इस नए अप्रोच ढल जाएंगे। राहुल इस अप्रोच को जल्द अपना लेंगे, क्योंकि वह आईपीएल में कई बार पारी की शुरुआत में ही आक्रमक रवैये के साथ खेलते आ रहे हैं। लिहाजा कोहली के मुकाबले केएल राहुल के लिए यह काम करना आसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+