'चहल का वहां पर फेल होना तय है', संजय मांजरेकर ने बताया क्यों T20 विश्वकप की टीम में कुलदीप का होना जरूरी
नई दिल्ली। भारतीय कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन पर दिये गये उनके बयानों ने कई बार उनके लिये मुश्किलें खड़ी की हैं और फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है, हालांकि उनका हालिया बयान इन दोनों खिलाड़ियों पर नहीं बल्कि भारतीय टीम के दो युवा स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लेकर जिस पर विवाद होना लगभग तय नजर आ रहा है।

संजय मांजरेकर का मानना है कि कुलदीप यादव को भारत की टी20 विश्वकप टीम में जरूर शामिल करना चाहिये क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पिचें युजवेंद्र चहल को पसंद नहीं आने वाली हैं। उल्लेखनीय है कि कुलदीप यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते उन्हें श्रृंखला से बाहर होना पड़ा। वहीं युजवेंद्र चहल के लिये सीरीज के पहले दो मैच कुछ खास नहीं गुजरे लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाने का काम किया।
और पढ़ें: 48,390.32 करोड़ में बिके IPL के मीडिया अधिकार तो जानें क्या बोले सौरव गांगुली, बताया BCCI का रुख

ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप रहेंगे युजवेंद्र चहल
स्पोर्टस 18 को दिये गये एक इंटरव्यू में जब संजय मांजरेकर से सवाल किया गया कि चहल का मौजूदा फॉर्म जिस तरह का है उसे देखते हुए भारतीय टीम में उनका भविष्य का क्या प्लान हो सकता है।
उन्होंने कहा,'ऑस्ट्रेलिया की उन पिचों पर चहल का असली टेस्ट होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पिचें चहल के लिये उतनी मददगार साबित नहीं होंगी जो कि इस लेग स्पिनर को पसंद आती हैं और यही वजह है कि मेरा मानना है कि कुलदीप यादव को भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिये। वो जिस तरह के गेंदबाज हैं उसे देखते हुए उनके लिये काफी उछाल होगा।'

इस वजह से भी कुलदीप होने चाहिये टीम का हिस्सा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इसके अलावा एक और कारण बताया जिसके चलते कुलदीप यादव को भारत की टी20 विश्वकप टीम का हिस्सा होना चाहिये।
उन्होंने कहा,'एक और चीज जो इस विश्वकप के दौरान अलग नजर आती है वो यह है कि हर टीम को दूसरी टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आना होता है, तो युजवेंद्र चहल खिलाड़ियों को वो धोखा नहीं दे सकते हैं जिसका टैलेंट कुलदीप यादव के पास है। कुलदीप यादव ज्यादा बेहतर तरीके से बैटर्स को अपने जाल में फंसा सकते हैं।'

इस मामले में कुलदीप पर भारी हैं चहल
संजय मांजरेकर ने इस दौरान उस बात का भी खुलासा किया है जिसमें युजवेंद्र चहल प्रदर्शन के मामले में कुलदीप यादव पर भारी पड़ते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं मांजरेकर का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचें युजवेंद्र चहल के पक्ष में नहीं नजर आयेंगी और उन्हें कई अन्य चीजों पर भी काम करना होगा।
उन्होंने कहा,'चहल की सबसे बड़ी ताकत उनका टेम्परामेंट है और लगातार बड़े शॉट खाने के बावजूद वो जिस तरह की हिम्मत दिखाते हैं वो बाकियों पर भारी पड़ती है। तो बड़े मैचों के दबाव में वो इकलौते खिलाड़ी हैं जो परेशान नहीं होते और कुलदीप यादव से ज्यादा भरोसेमंद प्लेयर नजर आते हैं। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलियाई पिच स्पिनर्स की मददगार होती हैं तो ही चहल आपके गेंदबाज माने जाते हैं लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि सपाट उछाल भरी पिचें चहल की गेंदबाजी को पसंद नहीं आयेंगी लेकिन उनके पास कई और चीजें हैं जो वो अपने साथ लेकर आते हैं।'

कुलदीप ने आईपीएल के 15वें सीजन में किया शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि 2019 विश्वकप के बाद से ही कुलदीप यादव भारतीय टीम में जगह बना पाने में काफी संघर्ष करते नजर आये हैं। इतना ही नहीं आईपीएल में भी उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया लेकिन इस सीजन जब उन्हें रिलीज किया गया तो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिये मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सेलेक्शन की दावेदारी में अपना नाम चयनकर्ताओं के सामने पेश किया है। युजवेंद्र चहल आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बनें तो वहीं पर 4 बार मैन ऑफ द मैच जीत कर एक सीजन में सबसे ज्यादा यह अवॉर्ड अपने नाम करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।












Click it and Unblock the Notifications