Sania Mirza-Shoaib Malik Trolled: 'सानिया-शोएब ने शादी को मजाक बना दिया...' भड़के लोगों ने लगाई दोनों की क्लास
Sania Mirza And Shoaib Malik: पिछले कुछ दिनों से भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। पाकिस्तान की जियो न्यूज ने दोनों के बीच तलाक होने की बात कही थी और ये भी बोला था कि प्रोफेशनल अनुबंध के कारण दोनों अपने तलाक का ऐलान नहीं कर नहीं हैं। दोनों के अलग होने की खबरों ने दोनों के फैंस को परेशान कर दिया था लेकिन इसी बीच सानिया और शोएब के नए शो 'द मिर्जा मलिक शो' की बात सामने आई तो सभी हैरान रह गए।

दरअसल पाकिस्तानी ओटटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स ने अपने सोशल अकाउंट पर दोनों के शो का पोस्टर रिलीज किया था। अभी लोग कुछ दिमाग लगाते कि 15 नवंबर को सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर शोएब मलिक ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में उन्हें जन्मदिन विश कर दिया, जिसे देखने के बाद फैंस ने तो राहत महसूस की लेकिन कुछ लोग दोनों पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।

लोगों का गुस्सा सानिया-शोएब पर इसलिए निकला क्योंकि उन्हें लगा कि सानिया-शोएब ने अपने शो के लिए तलाक की झूठी खबरें फैलाई थीं। उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट के लिए यूज किया और इसी कारण लोग सानिया-शोएब पर काफी नाराज हैं और उन्हें कोस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'पब्लिसिटी स्टंट था मतलब क्या जो इतने दिन से फीड आ रही थी अलग होने की ' , तो किसी ने लिखा कि ' इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए शादी जैसे शब्द का तमाशा बना दिया।'
सानिया और शोएब ने साल 2010 में निकाह किया
फिलहाल लोगों बुरी तरह से सानिया-शोएब पर आग बबूला है। अचरज तो इस बात का है कि सानिया-शोएब ना पहले और ना ही अब अपने रिलेशन पर कुछ भी बोल रहे हैं। लोग बेसब्री से दोनों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं कि दोनों की चुप्पी कब टूटती है? आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था।

वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। शोएब की पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्धिकी था, जिससे तलाक देने के बाद उन्होंने सानिया से निकाह किया था। सानिया से पहले शोएब ने सानिया छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं, जिसमें तीन मिक्स्ड डबल्स ट्रॉफी हैं। सानिया-शोएब साल2018 में बेटे के मां-बाप बने थे।












Click it and Unblock the Notifications