RCB से सानिया मिर्जा का भी रहा है तगड़ा कनेक्शन, टीम की जीत के लिए जमकर बहाया था पसीना
Sania Mirza RCB Connection: आईपीएल 2025 का खिताब आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में RCB ने पंजाब किंग्स को केवल छह रन से मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए।
आरसीबी की शुरुआत रही थी खराब (Sania Mirza RCB Connection)
शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, जहां फिल सॉल्ट महज 16 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ टीम को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन मयंक 24 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद रजत पाटीदार ने भी 26 रन बनाए। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ मिलकर 36 रन की अहम साझेदारी निभाई और खुद 43 रन की पारी खेली।

184 रन ही बना सकी पंजाब की टीम
पंजाब की तरफ से भी मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन उनके बल्लेबाज 184 रन ही बना सके। आखिरी ओवर में आरसीबी के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए और पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अर्शदीप और जेमीसन ने मिलकर पंजाब के खिलाफ महत्वपूर्ण तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा अजमतुल्लाह, विजयकुमार विषाक और युजवेंद्र चहल ने भी एक-एक विकेट लिया।
ट्रॉफी जीतने वाली 8वीं टीम बनी आरसीबी
आरसीबी की यह जीत खास इसलिए भी है क्योंकि यह टीम आईपीएल की आठवीं चैंपियन बनी है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताब जीते थे। विराट कोहली के नेतृत्व में इस जीत ने उनकी महानता को और भी मजबूत कर दिया है। यह जीत उनके लिए एक सपने के सच होने जैसी है।
आरसीबी से सानिया का है तगड़ा कनेक्शन
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी आरसीबी से तगड़ा कनेक्शन है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सानिया मिर्ज़ा महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए आरसीबी महिला टीम की मेंटर के रूप में टीम में शामिल थीं। लिहाजा आरसीबी सानिया मिर्जा के दिल के करीब है। इस जीत के बाद सानिया मिर्जा भी निश्चित रूप से इसका जश्न मना रही होंगी।












Click it and Unblock the Notifications