सानिया मिर्ज़ा दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के साथ आईं नज़र, कौन है 29 शतक वाला खिलाड़ी, जिसके साथ वीडियो वायरल
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा की एक झलक देखने के लिए फैन्स उत्साहित रहते हैं शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद भी सानिया के जीवन पर ज्यादा असर पड़ता नहीं दिखा है। इसके पीछे उनका खुद का मनोबल है। सानिया ने खुद को बेहतरीन तरीके से संभालने का प्रयास किया और सफल रहीं।
भारतीय टेनिस सनसनी दुबई में रहने के बावजूद अपने परिवार के टच में निरंतर रहती हैं। यही बात उनको अन्य एथलीटों से अलग बनाती हैं। वह अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं लेकिन भारत में चाहने वालों और करीबी लोगों को कभी नहीं भूलती हैं।

सानिया मिर्ज़ा फैन नामक एक पेज से उनका नया वीडियो सामने आया है, इसमें वह एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर के साथ दिखाई दे रही हैं। खास बात तो यह है कि इस क्रिकेटर को दिग्गजों में गिना जाता है और वह भारतीय टीम का कप्तान भी रह चुका है।
एक इवेंट के दौरान सानिया मिर्ज़ा को पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ देखा गया है। यह पुष्टि नहीं की जा सकी है कि फोटो नया है या पुराना। हालांकि ताजा घटनाक्रम को देखा जाए, तो वीडियो नया हो सकता है क्योंकि सानिया मिर्ज़ा भारत में आई हुई हैं। वह रमजान के मौके पर इंडिया में हैं।
Sania Mirza का वीडियो आया सामने
हैदराबाद में ही अजहरुद्दीन रहते हैं। दोनों को फोटो सेशन कराते हुए देखा गया था। सानिया के पीछे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई उनको देखने और फोटो क्लिक करने के लिए उतावला नजर आया। अजहर के साथ सानिया का आना भी एक कारण के तहत हुआ है।
Sania Mirza की बहन का खास रिश्ता
दरअसल सानिया की बहन अनम मिर्ज़ा के ससुर अजहरुद्दीन हैं। अनम मिर्ज़ा की दूसरी शादी हुई है और उनका पति अजहर का बेटा मोहम्मद असद्दुदीन हैं। अनम मिर्ज़ा का तलाक होने के बाद असद्दुदीन के साथ शादी हुई। अजहर और सानिया के साथ इवेंट के फोटो शूट के दौरान अनम मिर्ज़ा भी थीं। हो सकता है कि यह कोई इफ्तार पार्टी का मौका हो क्योंकि अभी रमजान में इस तरह के कार्यक्रम काफी हो रहे हैं। अजहर ने टेस्ट और एकदिवसीय मिलाकर भारत के लिए 29 शतक जड़े।












Click it and Unblock the Notifications