बेटे को मिली नई उड़ान, सानिया मिर्जा के चेहरे पर लौटी मुस्कान, फैंस भी हो गए खुश

Sania Mirza Son Izhaan Photos: भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इज़हान मिर्ज़ा स्वीमिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इजहान को स्वीमिंग करना पसंद है, इसी साल उन्होंने स्वीमिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने में भी कामयाबी हासिल की थी।

बेहद खुश हैं सानिया मिर्जा

इज़हान मिर्ज़ा मलिक ने दुबई में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में दो मेडल जीते थे। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इजहान की इस उपलब्धि को शेयर किया था, जहां उन्होंने इवेंट की एक तस्वीर और एक वीडियो पोस्ट किया था। कुछ महीनों बाद अब सानिया ने एक बार फिर इजहान की स्वीमिंग वाली तस्वीर शेयर की है।

Sania Mirza 1

शोएब मलिक से हो चुका है तलाक

दुनिया की सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में से एक सानिया मिर्ज़ा ने 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। इस जोड़े ने 30 अक्टूबर 2018 को अपने पहले बच्चे इज़हान मिर्ज़ा मलिक का स्वागत किया। हालांकि, उनकी सीमा पार की प्रेम कहानी को तब झटका लगा जब शोएब मलिक ने 20 जनवरी, 2024 को सना जावेद से अपनी तीसरी शादी की घोषणा की। अगले दिन सानिया ने शोएब से अलग होने की पुष्टि की।

इज़हान को संभाल रही हैं सानिया

सानिया इज़हान के लिए एक बेहतरीन मां बनने की कोशिश कर रही हैं। सानिया अक्सर इजहान के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करती रहती हैं। तलाक के बाद सानिया ने अपने बेटे इजहान की मेंटल हेल्थ के बारे में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पिता की तीसरी शादी से जुड़ी खबरें उन्हें मेंटली परेशान कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+