Sania Mirza: सानिया मिर्जा से शादी के बाद खुश नहीं थे शोएब मलिक! वायरल वीडियो में खुद उगला सच?
Sania Mirza Shoaib Malik Latest News: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों दुबई (Dubai) में लेविश लाइफ का आनंद ले रही हैं। इस बीच सानिया और उनके एक्स हसबैंड शोएब मलिक के एक वायरल वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शोएब ने इस वीडियो में कुछ ऐसा कह दिया जिसने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
दरअसल, साल 2010 में जब सानिया और शोएब शादी के बंधन में बंधे थे, उस वक्त ये कपल सिर्फ एक प्यार की मिसाल नहीं था, बल्कि दो पड़ोसी मुल्कों के बीच एक तरह से मोहब्बत का ब्रिज बन गया था। हालांकि, साल 2024 आते-आते ये ब्रिज धराशाई हो गया और टूटकर बिखर गया, क्योंकि दोनों ने तलाक ले लिया, और मलिक ने तीसरी शादी भी कर ली।

शोएब से पूछा शादी के बाद कितना बदलाव आया?
सानिया और शोएब के इस वायरल वीडियो में दोनों को किसी इवेंट में एक साथ देखा जा सकता है। इस दौरान उनसे पूछा जाता है कि, 'शोएब शादी के बाद आप दोनों की जिंदगी में कितना बदलाव आया है।'
शोएब के जवाब ने फैंस को किया हैरान
इस सवाल के जवाब में शोएब मलिक सवाल पूछने वाली लड़की से पूछते हैं कि 'क्या आपकी शादी हुई है।' उधर से जवाब आता है कि, 'नहीं हुई है इसलिए ही तो आपसे पूछ रही हूं।' शोएब जवाब में कहते हैं कि शादी कर लो फिर देख लेना।' हालांकि, बाद में शोएब कहते हैं कि मजाक कर रहा हूं।'
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का वायरल वीडियो यहां देखें:
इस वायरल वीडियो में शोएब के जवाब के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या उन्हें पता था कि एक दिन उनकी अपनी शादी भी टूट जाएगी? एक अन्य यूजर कहता है कि 'हां, उनके लिए वो शादी एक मजाक ही थी,' एक दूसरा यूजर पूछता है कि तलाक के बाद कितना बदलाव आया? इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन की भरमार में जिनमें से अधिकतर शोएब की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, शोएब मलिक के साथ सानिया के पिछले रिश्ते जगजाहिर हैं। इस कपल की शादी 2024 तक चली, उसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। अलग होने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज ने जनवरी, 2024 में एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया, जबकि पूर्व टेनिस स्टार ने अपना पूरा ध्यान बेटे इजहान के करियर पर लगा लिया है, हालांकि, वे टेनिस से जुड़े अलग-अलग इवेंट में भी नजर आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications