'टूटे दिल कहां जाते हैं, अल्लाह की खोज में', सानिया की पोस्ट ने बढ़ाई शोएब के साथ दरार की अटकलें

ऐसा लगता है कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक के बीच में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इस वक्त अफवाहों का दौर दोनों के रिश्तों में दरार की ओर इशारा कर रहा है। इन दोनों के बीच शादी से एक बेटा इजहान मलिक है। फिलहाल बताया जा रहा है कि ये जोड़ी अपने शादी के मुश्किल दौर से गुजर रही है। इसके साथ ही सानिया मिर्जा की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है।

टूटे हुए दिल कहा जाते हैं

टूटे हुए दिल कहा जाते हैं

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टेनिस प्लेयर ने एक पोस्ट की जहां पर लिखा था कि टूटे हुए दिल कहा जाते हैं। अल्लाह को खोजने।

यानी सानिया मिर्जा ने कहा है कि जिनके दिल टूट जाते हैं वे खुदा की खोज में निकल पड़ते हैं। इस पोस्ट के मतलब यही निकाले जा रहा है कि टेनिस स्टार की शादी भी अब टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। और ये एकमात्र ऐसी पोस्ट नहीं है जो अटकलों को तेज करती है क्योंकि इससे पहले भी ऐसी पोस्ट शेयर की जा चुकी हैं।

एक पोस्ट अपने बेटे के साथ कुछ दिन पहले ही शेयर की थी

एक पोस्ट अपने बेटे के साथ कुछ दिन पहले ही शेयर की थी

सानिया ने एक पोस्ट अपने बेटे के साथ कुछ दिन पहले ही शेयर की थी और लिखा था, ये पल ऐसा है जो सबसे कठिन दिनों में भी मेरे साथ रहता है। सानिया इस फोटो में अपने बेटे के साथ हैं जो अपनी मां की नाक पर किस कर रहा है।

सानिया और शोएब की शादी अप्रैल 2010 में हुई थी। उनके पास चार साल का बेटा है। ये जोड़ी बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गई थी। शोएब ने भी सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर की थी। साथ ही सानिया ने बेटे की थ्रोबैक फोटो की एक सीरीज भी पोस्ट की थी। सानिया ने लिखा था-

तुम हमेशा मेरे लिए मेरे बेबी रहोगे

"मैं अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हूं लेकिन तुम्हारी मां होना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। जब तुम पैदा हुए तो वह मेरी जिंदगी का बेस्ट दिन था, और तुम उस दिन मुस्कराए भी थे। तुम एक दयालु और बहुत अच्छे बेटे की तरह बड़े हो रहे हो और मुझे तुम्हारी मां होने पर बहुत गर्व है। तुमने मुझे बेहतर बनाया है और सेल्फलेस और अनकंडिशनल प्यार के बारे में बताया जो मैं कभी जानती ही नहीं थी।

मेरे प्यारे बच्चे मैं तुम्हें प्यार करती हैूं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि तुम कितने बड़े हो जाओगे, तुम हमेशा मेरे लिए मेरे बेबी रहोगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+