'मोहम्मद शमी से शादी कर लो प्लीज', सानिया मिर्जा की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस, जताई ये इच्छा

Anant Ambani and Radhika Merchant, Sania Mirza: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले शुभ आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वे खास मेहमान शामिल हुए जो शादी में शामिल नहीं हुए थे। पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी इस खास कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस समारोह में सानिया मिर्जा ने अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान खींचने का काम किया।

सानिया मिर्जा की खूबसूरत ने बटोरी सुर्खियां

सानिया मिर्ज़ा ने अपने लाल लहंगे से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी स्कर्ट में महीन धागों की कढ़ाई थी। उन्होंने इसे मैचिंग जैकेट के साथ पहना था, जिस पर भी ऐसी ही कढ़ाई की गई थी, जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रही थी। सानिया मिर्ज़ा ने अपने लाल आउटफिट के साथ हरे रंग की ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स और एक भारी चोकर नेकलेस पहना था जिसमें सफ़ेद मोतियों के साथ हरे रंग के पत्थर भी थे। एक घड़ी और ब्रेसलेट ने उनकी एक्सेसरीज़ को पूरा किया। ग्लॉसी मेकअप ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया।

Sania Mirza 1

'मोहम्मद शमी से शादी कर लो प्लीज'

सानिया मिर्जा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। सानिया की तस्वीर पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि प्लीज आप मोहम्मद शमी से शादी कर लो। कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी। हालांकि, सानिया मिर्जा के पिता ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

सानिया मिर्जा के पिता ने कही थी ये बात

सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अलग हो चुके हैं, जबकि मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रह रहे हैं। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने NDTV से बातचीत में इन अफवाहों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जो भी खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह बकवास हैं। इमरान मिर्ज़ा के बयान के अनुसार सानिया मिर्ज़ा और मोहम्मद शमी की शादी की अटकलें बेबुनियाद हैं। दोनों एथलीट फिलहाल अपनी निजी ज़िंदगी और निजी सफ़र पर ध्यान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+