सानिया मिर्ज़ा का पाकिस्तानियों को करारा जवाब, टीम इंडिया के सपोर्ट में पहुंची दुबई? फाइनल से पहले काटा बवाल
Sania Mirza on IND vs NZ Final: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का क्रिकेट से भी गहरा नाता रहा है। सानिया मिर्जा के परिवार में क्रिकेट खेलने वाले अधिकतर लोग हैं। सानिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वो लड़का होती तो उन्हें भी क्रिकेट खेलने का ही मौका मिलता। लेकिन उन्होंने टेनिस में अपना करियर आगे बढ़ाया। क्योंकि उनके परिवार वालों की ख्वाहिश थी कि सनिया खेल में ही अपना भविष्य बनाए।
सानिया मिर्जा ने भारतीय टीम को किया विश (Sania Mirza on IND vs NZ Final)
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले सानिया मिर्जा ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी है। सानिया मिर्जा से दुबई में एक इवेंट के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बारे में पूछा गया। सानिया मिर्जा के साथ इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी नजर आईं। ये दोनों ही अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतते नजर आये।

सानिया मिर्जा ने उतारी टीम की नजर
सानिया मिर्जा ने कहा कि मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देती हूं। टीम के सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैं दुबई में ही हूं, लेकिन मैच देखने नहीं जा पाई। थू थू थू... वो जो भी कर रहे हैं बस करते रहे हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं। सानिया मिर्जा ने भारतीय टीम की नजर उतारी। फाइनल में भारत के पहुंचने से सबसे अधिक परेशानी पाकिस्तानी मीडिया और उनके पूर्व खिलाड़ी को हो रही है।
सानिया मिर्ज़ा का पाकिस्तानियों को करारा जवाब
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा ही एक बड़ा मुद्दा होता है, और दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव का असर भी खेलों पर पड़ता है। भारत का फाइनल में पहुंचना पाकिस्तान के लिए नुकसानदायक रहा है। भारत में फाइनल होने से पाकिस्तान में चैंपियंय ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला नहीं खेला जा सकेगा। ऐसे में कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और वहां के फैंस भारतीय टीम के लिए हार की दुआएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications