Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सोचा ना था कि प्यार में ऐसे भी होंगे इंतेहा', सानिया मिर्जा के चेहरे पर आखिर क्यों छाई फिर उदासी?

Sania Mirza Latest Instagram Post: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। खासतौर पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। सानिया मिर्जा को तलाक के बाद से ही लगातार फैंस से सपोर्ट मिलता रहा है। सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस चिंतित हो गए हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर (Sania Mirza Latest Instagram Post)

वैसे तो सानिया मिर्जा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है, उसमें उनकी चेहरे पर उदासी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा कि सोचा ना था कि प्यार में ऐसे भी होंगे इंतेहा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है सानिया मिर्जा का फिर किसी ने दिल तोड़ दिया है। सानिया को लेकर लगातार फैंस की तरफ से कमेंट्स किए जा रहे हैं।

Sania Mirza 1

खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी कम नहीं

इससे पहले एले इम्पैक्ट के कवर पेज पर सानिया ने नए लुक के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में उनकी मासूमियत और खूबसूरती साफ झलकती है। सानिया केवल एक टेनिस स्टार ही नहीं, बल्कि फैशन आइकन भी हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और सौम्यता बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी कम नहीं है, और यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें खेल के अलावा उनकी खूबसूरती के लिए भी पसंद करते हैं।

शोएब मलिक से ले चुकी हैं तलाक

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की मुलाकात 2003 में हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार धीरे-धीरे बढ़ने लगा और उन्होंने 2010 में शादी कर ली। सानिया और शोएब की शादी में कई उतार-चढ़ाव आए। उनके रिश्ते में समय-समय पर अफवाहें और विवाद भी उठे। 2021 में, दोनों के तलाक की खबरें आईं, जो बाद में अफवाहों के रूप में सामने आईं। लेकिन इसके तीन साल बाद यानी 2024 में दोनों ने तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+