'आपकी आंखों में कितना दर्द छिपा है, क्या मुझसे शादी करोगी?', सानिया मिर्जा को मिला शादी का प्रपोजल
sania mirza latest instagram photos: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा फैंस के बीच चर्चा का विषय है। सानिया मिर्जा के सपोर्ट में भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।
सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर
11 फरवरी यानी कि रविवार को सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह अपनी बहन के साथ एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सानिया मिर्जा का यह रूप देखकर फैंस काफी खुश हैं। सानिया मिर्जा के इस फोटो पर लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं।

मिला शादी का प्रपोजल
इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तमाम तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान कुछ फैंस ने सानिया मिर्जा को लेकर लिखा कि आपकी आंखों में दर्द छिपा हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक यूजर ने तो सानिया मिर्जा को सरेआम शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। इस यूज़र ने सानिया मिर्जा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा क्या आप मुझसे शादी करोगी?
वायरल हो रही है तस्वीर
सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर लगातार फैंस की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। बता दें कि सानिया मिर्जा के पूर्व पति शोएब मलिक ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की। जिसकी तस्वीर उन्होंने 20 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। शोएब मलिक के हरकत से भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों के क्रिकेट फैंस खासा नाराज हैं।
सानिया मिर्जा ने कही थी यह बात
सानिया मिर्जा ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने पूर्व पति शोएब मलिक को शादी की शुभकामनाएं देने का काम किया। सानिया मिर्जा के इस व्यवहार से फैंस ने उनकी तारीफ की। एक फैन ने लिखा ना तो कोई हंगामा किया. ना ही कोई आरोप प्रत्यारोप लगाए। सोशल मीडिया पर कोई बयानबाजी नहीं और ना ही कोई इंटरव्यू या प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सानिया मिर्जा ने बस एक बयान जारी कर शोएब मलिक और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications