3 साल चला शोएब-सना का अफेयर, पति की हरकतों से परेशान थी सानिया, जर्नलिस्ट का बड़ा खुलासा

Shoaib Malik Sana Javed: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक से अलग हो गई हैं। साल 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी रचाई थी। लगभग 14 साल बाद शोएब और सानिया की जोड़ी अब टूट गई है। सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद शोएब मलिक ने तीसरी बार निकाह कर लिया है।

तीन-चार सालों से थे रिलेशनशिप: शोएब सानिया को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। सना जावेद और शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ समय से अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट नईम हनीफ ने शोएब मलिक और सना जावेद के अफेयर को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है। नईंम हनीफ के मुताबिक शोएब मलिक और सना जावेद पिछले तीन-चार सालों से रिलेशनशिप में थे।

Shoaib Malik 1

शोएब ने की थी रिक्वेस्ट: नईम हनीफ ने कहा कि शोएब मलिक और सना जावेद की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो के दौरान हुई थी। इस शो में शोएब मलिक ने ही सना जावेद को लाने की रिक्वेस्ट की थी और इसके बाद से ही दोनों के बीच मिलने जुलने का सिलसिला चल पड़ा। शोएब मलिक और सना जावेद के दौरान शो में तो कुछ नहीं हुआ। लेकिन दर्शकों ने दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था।

सानिया जानती थीं सच्चाई: सानिया मिर्जा को सना जावेद के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने सबसे पहले शोएब मलिक के घर वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद सानिया और शोएब के बीच की दूरी खत्म नहीं हुई। अफेयर की खबर सामने आने के बाद से ही दोनों के बीच अनबन भी शुरू हो गई।

दोनों ने इस रिश्ते को एक और मौका देने की जगह अलग होने का फैसला ही सही समझा। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दोनों ने ही अपने-अपने खेल में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+