Sania Mirza भी हुईं अक्षय खन्ना के Dhurandhar की दीवानी! 'रहमान डकैत' के वायरल गाने पर मचाया तहलका
Sania Mirza Viral Video: बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में अक्षय खन्ना के स्टाइल और अनोखे डांस स्टेप्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इस फिल्म का क्रेज आम जनता के साथ-साथ सितारों के सिर चढ़कर भी बोल रहा है। हाल ही में सानिया मिर्जा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जिम के अंदर फिल्म के लोकप्रिय गाने 'FA9LA' पर वर्कआउट करते हुए शानदार मूव्स दिखा रही हैं।
सानिया को पसंद आया 'धुरंधर' का गाना (Sania Mirza Viral Video)
सानिया मिर्जा के इस वीडियो को देखने के लिए आपको उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर जाना होगा। अक्षय खन्ना के वायरल गाने पर कई स्टार्स ने अब तक रील्स बनाए हैं। हाल ही में अब शिल्पा शेट्टी ने FA9LA गाने पर डांस किया था। इसके अलावा फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।

'सिंगल मदर' होने पर बोलीं सानिया
हाल ही में सानिया ने अपनी करीबी दोस्त और फिल्म मेकर फराह खान के साथ एक बातचीत में अपनी जिंदगी के उन पन्नों को खोला, जिनसे अब तक दुनिया अनजान थी। सानिया मिर्जा ने अपने यूट्यूब शो 'सर्विंग इट अप विद सानिया' में बताया कि एक 'सिंगल मदर' के तौर पर काम और बच्चे (इजहान) के बीच तालमेल बिठाना कितना चुनौतीपूर्ण है।
सानिया ने फराह खान को कहा- शुक्रिया
सानिया ने एक इमोशनल किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार वे एक लाइव शो से पहले बुरी तरह घबरा रही थीं और कांप रही थीं। वह उनकी जिंदगी का सबसे निचला स्तर था। सानिया ने फराह खान को शुक्रिया कहते हुए कहा कि अगर उस दिन आप सेट पर न आतीं, तो मैं वह शो नहीं कर पाती। आपने ही मुझे हिम्मत दी और कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, तुम्हें यह करना ही है।
करोड़ों की मालकिन हैं सानिया
भले ही सानिया की निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही हो, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने एक साम्राज्य खड़ा किया है। सानिया की कुल संपत्ति लगभग 216 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सानिया के पास WTA टूर से मिली 7.2 मिलियन डॉलर की इनामी राशि के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई होती है। सानिया के पास हैदराबाद में 13 करोड़ का आलीशान बंगला और दुबई में एक लग्जरी विला है।
देखें स्टोरी- https://www.instagram.com/stories/mirzasaniar/?hl=en












Click it and Unblock the Notifications