Sandeep Lamichhane की मुश्किलें बढ़ी, 12 साल की जेल हुई तो यही खत्म हो जाएगा क्रिकेटर का करियर

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को भारत में कई क्रिकेट फैंस जानते हैं क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं। लेकिन यह युवा खिलाड़ी अब अपने जीवन के ही मुश्किल दौर से जूझ रहा है क्योंकि उनके ऊपर एक नाबालिक लड़की का रेप करने का आरोप है। लड़की की उम्र 17 साल बताई गई है जिसके चलते संदीप लामिछाने का ना केवल करियर तबाह होने की कगार पर है बल्कि वह जेल जाने डर के साए में भी अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

Sandeep Lamichhane

काठमांडू की जिला अदालत ने संदीप को अंतिम फैसला आने से पहले न्यायिक हिरासत में भेज दिया है यानी कि उनकी आजादी पहले ही खत्म हो चुकी है। अपने आरोपों के बारे में संदीप का कहना है कि उनका कोई दोष नहीं है लेकिन जिस नाबालिक लड़की की उम्र 17 साल है उसने शिकायत दर्ज की थी और फिर अदालत ने एक वारंट जारी किया था। अदालत ने संदीप लामिछाने को बुलाने का फरमान जारी किया लेकिन वह अपने वतन नहीं लौटे थे क्योंकि उस समय वह विदेश में लीग क्रिकेट खेल रहे थे।

इसके बाद नेपाल पुलिस ने संदीप लामिछाने की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली थी और उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। संदीप के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं अगर वह सच साबित होते हैं तो उनको 12 साल की सजा मिल सकती है इसका मतलब यह है कि वह अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा जेल में ही गुजार सकते हैं।

संदीप को गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल को डिफ्यूजन नोटिस जारी करना पड़ा था और इसके बाद उनको अपने वतन वापस लौटना पड़ा। दूसरी और नेपाल क्रिकेट संघ ने पहले ही संदीप लामिछाने से अपने हाथ झाड़ लिए हैं क्योंकि संघ ने 8 सितंबर को ही आदेश जारी करके इस खिलाड़ी को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से सरकारी वकील ने क्रिकेटर संदीप पर 12 साल की सजा की मांग की है।

संदीप लामिछाने इस वक्त न्यायिक प्रक्रिया पर अपना भरोसा जता रहे हैं और क्रिकेट के मैदान में फिर से आने के लिए भी कॉन्फिडेंट है। देखना होगा कि उनका यह केस किस मोड़ पर इस खिलाड़ी को खड़ा करता है। संदीप इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+