सनथ जयसूर्या ने 'Mr Bean' से की प्रधानमंत्री की तुलना, कहा- कृपया देश छोड़कर चले जाइए

कोलंबो, जुलाई 13। भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में हालात बद से बद्तर हो चुके हैं। आर्थिक संकट के साथ-साथ वहां राजनीतिक संकट भी गहरा गया है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का विरोध हिंसक हो गया है। उग्र भीड़ देश की संसद और प्रधानमंत्री के कार्यलाय में घुस गई है। इन हालात के बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे पर निशाना साधा है।

 Sanath Jayasuriya comment on PM

जयसूर्या ने पीएम की तुलना की मिस्टर बीन से

सनथ जयसूर्या ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की तुलना कॉमेडियन 'मिस्टर बीन' से कर दी है। बुधवार को उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि जरा सोचिए मिस्टर बीन को चयनकर्ताओं के रिजेक्ट करने के बाद भी क्रिकेट टीम में लाया जाए तो क्या वो खेल पाएंगे? नहीं न, क्योंकि वो क्रिकेटर नहीं बल्कि स्क्रीन कॉमेडियन हैं। जयसूर्या ने कहा कि क्रिकेट में लास्ट प्लेयर के पास खेलने का मौका नहीं होता है, इसलिए शान से छोड़ दीजिए।

रानिल विक्रमसिंघे के विरोधी हैं जयसूर्या

आपको बता दें कि सनथ जयसूर्या के इस ट्वीट को श्रीलंका के प्रधानमंत्री और कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के लिए देश छोड़ने का संकेट माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति गोटाबाया पहले ही देश छोड़कर जा चुके हैं, जिसके बाद विक्रमसिंघे ने आपातकाल लगा दिया है। वहीं सनथ जयसूर्या रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों के समर्थन में हैं। वो कई बार विरोध को अपना समर्थन जता चुके हैं।

आपको बता दें कि जयसूर्या ने पहले भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक ट्वीट में कहा था, "लोग उत्तेजित हो रहे हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर यह देश छोड़ देना चाहिए। यह कोई मिस्टर बीन फिल्म नहीं है बल्कि वास्तविक जिंदगी है, जिसमें आप लोगों के साथ खेल रहे हैं। बता दें कि श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति गोटाबाया के देश छोड़कर चले जाने की खबरों के बीच रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति का पद्भार संभाल लिया है। उनके कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के कुछ ही घंटों बाद उग्र प्रदर्शनकारी संसद और पीएम कार्यालय में घुस गए।

ये भी पढ़ें: VIDEO: संजना गणेशन ने लिए इंग्लैंड टीम के मजे, बोली- 'मैदान पर भी डक, बाहर भी डक'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+